Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कब्ज दूर करने वाले योगासन | Yoga Poses For Constipation
अंजनेयासन
इस पोज (Yoga Pose) में शरीर अच्छी तरह ट्विस्ट हो जाता है. इसे सीटेड ट्विस्टिंग पोज (Seated Twisting Pose) भी कहते हैं. इसे करने पर पाचन पर अत्यधिक असर पड़ता है. इस योगा (Yoga) को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं. इसके बाद अपने दोनों पैरों को चौड़ाई में खोलते हुए खड़े हों और फिर हाथ जोड़कर एक पैर की तरफ शरीर को मोड़ लें. इससे आपका वजन आपके एक ही पैर के घुटने पर पड़ता हुआ महसूस होगा. गहरी सांस लें और दूसरे पैर की तरफ इस प्रक्रिया को दोहराएं.
हालासन
हालासन (Halasana) करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं. इसके बाद अपने दोनों हाथों को शरीर के दोनों किनारों पर रखें. अब पैरों को सिर की तरफ उठाते हुए कमर को मोड़ें और कोशिश करें कि आपके पंजे सिर के ऊपर से होते हुए जमीन पर आकर टिक जाएं. शुरुआत में इसे करना मुश्किल हो सकता है लेकिन धीरे-धीरे फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती जाती है.
पवनमुक्तासन
यह एक बेहद ही आसान योगा है जिसे पाचन को बेहतर करने और कब्ज (Constipation) से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है. इस आसन की बात करें तो सबसे पहले आपको पीठ के बल जमीन पर लेट जाना है. इसके बाद अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए हाथों से पकड़ लें. आपका सिर जमीन पर ही रहेगा. गहरी सांस लें और कम से कम 20 सैकंड तक इस पोज को होल्ड करें.
धनुरासन
धनुरासन के नाम से ही शायद आप समझ गए होंगे कि इस आसन में शरीर का आकार धनुष की तरह दिखता है. इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं. अब पीठ मोड़ते हुए शरीर को पीछे की तरफ उठाएं और दोनों पैरों को मोड़कर पंजे हाथों से पकड़ने की कोशिश करें. यह आसन भी पेट के लिए, खासकर कब्ज से राहत दिलाने के लिए अच्छा है.
| --------------------------- | --------------------------- |