Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या अलसी रोज खा सकते हैं? अलसी खाने का सही समय क्या है?
अलसी के बीज (Flaxseeds) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप इनका सेवन आसानी से कर सकते हैं।
Can We Eat Flaxseed Everyday: अलसी के छोटे-छोटे बीजों में सेहत के खजाने छिपे हैं। इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अलसी के बीजों में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और फोलेट भी होता है। अलसी के बीज पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं। इतना ही नहीं वजन घटाने, हृदय रोगों को कम करने और त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी अलसी के बीजों का सेवन किया जा सकता है। लेकिन अधिकतर लोगों के मन में अकसर सवाल रहता है कि क्या अलसी के बीज रोज खा सकते हैं? अलसी खाने का सही समय क्या है?
तो चलिए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं आपके इन सभी सवालों के जवाब।
अलसी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से आपका स्वास्थ्य हमेशा बेहतर रह सकता है। लेकिन क्या अलसी के बीज रोज खा सकते हैं? इस पर डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि जी हां, अलसी के बीजों का सेवन रोज किया जा सकता है। आप सीमित मात्रा में नियमित रूप से अलसी के बीज खा सकते हैं। एक दिन में 1-2 चम्मच से अधिक अलसी के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार अलसी के बीज कफ और वात प्रकृति के लोगों के लिए लाभकारी हो सकते हैं, लेकिन पित्त वाले लोगों को अलसी का सेवन डॉक्टर की राय पर ही करना चाहिए।
अलसी खाने का सही समय क्या है-Best Time to Eat Flax Seeds in Hindi
वैसे तो अलसी का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो रात को भी सोते समय अलसी के बीज खा सकते हैं। इससे आपको नींद अच्छी आएगी और पाचन में भी सुधार होगा।
अलसी खाने का सही तरीका क्या है-Best Way to Eat Flax Seeds
अलसी के बीजों को हमेशा पीसकर ही खाना चाहिए। दरअसल, अलसी के बीजों के ऊपरी भूरी परत को पचाना बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए आंतों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। साथ ही भूरी परत समेत अलसी खाने से शरीर इसके पोषक तत्वों को भी अवशोषित नहीं कर पाता है। इसलिए आपको अलसी के बीजों को पीसकर खाना चाहिए, इससे आपको अलसी में मौजूद सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे और आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
अलसी के बीज हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप अपनी डाइट में इन बीजों को शामिल कर सकते हैं। अलसी के बीज खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। लेकिन डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि बहुत अधिक मात्रा में अलसी का सेवन करने से बचना चाहिए। पित्त प्रकृति के लोगों को अलसी न खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे उनके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। अगर कोई गंभीर बीमारी है, तो अलसी के बीजों का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
| --------------------------- | --------------------------- |