healthplanet.net

Posted on

कंधे के दर्द से हैं परेशान, तो इन 4 घरेलू उपायों से पाएं निजात -

1. हल्दी का लेप लगाएं

हल्दी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, इसके इस्तेमाल से आप कंधे के दर्द से राहत पा सकते हैं। एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी पाउडर लें, इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को कंधे पर लगाएं। यह दर्द कम करने में मददगार है।

2. लैंवेंडर का तेल है गुणकारी

इस तेल के इस्तेमाल से आप कंधे के दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप पानी गर्म करें और इसमें लैंवेंडर तेल की कुछ बूंदे डालें। जब ये पानी हल्का गर्म हो जाए, तो इसे कंधे पर डालें। इससे आपको दर्द से राहत मिल सकती है।

3. सेंधा नमक का इस्तेमाल करें

कंधे के दर्द को कम करने में सेंधा नमक उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट दर्द कम करने में सहायक है। इसके लिए गर्म पानी सेंधा नमक मिलाएं, गुनगुना होने पर प्रभावित क्षेत्र पर डालें। आपको दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

4. अदरक की चाय

आप कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए अदरक की चाय पी सकते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कंधे के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पानी में घीसी अदरक डालकर उबाल लें, इसमें एक टी स्पून शहद भी डाल सकते हैं। अदरक की चाय पीने से आप दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info