healthplanet.net

Posted on


कंधे के दर्द का कारण
कंधे का दर्द होने के एक नहीं कई कारण होते हैं और हर व्यक्ति के कंधे में दर्द होने की वजह एक दूसरे से अलग हो सकती है। शारीरिक गतिविधियों के अनुसार कंधे में दर्द होने के मुख्य कारण निम्नलिखित इस तरह से हैं l
जीवनशैली के कारण

पोषक तत्वों की कमी: जब आहार में उचित पौष्टिक पदार्थ जैसे कि कैल्शियम, जिंक, मैग्निशियम, ओमेगा ३ फैटी एसिड जैसे तत्व शामिल नहीं होते तो शरीर में कमजोरी आ सकती है।
जरूरत से ज्यादा काम करना: जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा भारी सामान उठाता है या फिर लंबे समय तक काम करता है तो ऐसे में उसके कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है।
गलत मुद्रा में रहने से: गलत मुद्रा में बैठने, लेटने और खड़े रहने से भी कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है।

बीमारी के कारण

टेंडिनाइटिस: यह एक ऐसी स्थिति होती है जब रोटेटर कफ में जलन या फिर सूजन जैसी समस्या होने लगती है जिसकी वजह से कंधे में दर्द होता है।
बर्साइटिस: इस बीमारी में शरीर के जोड़ों की तरल थैली (बर्सा) में सूजन आ जाता है। इससे जोड़ो में रगड़ या घर्षण जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है जो कंधों में दर्द का कारण बन जाती है।
फ्रोजन शोल्डर: कंधे में दर्द होने के पीछे फ्रोजन शोल्डर भी एक मुख्य कारण होता है। इसमें रोगी के कंधे में अकड़न और दर्द की समस्या होती है।
आर्थराइटिस: कंधे में दर्द आर्थराइटिस की वजह से भी हो सकता है। आर्थराइटिस यानी गठिया होने पर कार्टिलेज नाम का मुलायम और लचीला ऊतक धीरे-धीरे कम होने लगता है जिसकी वजह से कंधे में दर्द होता है।

चोट के कारण

कंधे का डिसलोकेट हो जाना: जब कंधे की हड्डी अपने सॉकेट से खिसक जाती है तो उसकी वजह से भी कंधे में दर्द की समस्या हो जाती है।
फ्रैक्चर होने पर: हड्डी के टूटने पर भी कंधे में दर्द की समस्या देखने को मिलती है। आमतौर लोगों को होती है जो अधेड़ उम्र के होते हैं। इसके अलावा चोट लगने पर अगर हड्डी टूट जाए तो भी कंधे में दर्द होता है।

वृद्धावस्था

उम्र बढ़ने से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है और कोशिकाओं का बनना भी धीमा हो जाता है जिस वजह से कंधे में कमजोरी आ सकती है।
वृद्धावस्था में आर्थराइटिस की समस्या होना काफी सामान्य है।
कंधे का दर्द कमजोरी और आर्थराइटिस के कारण हो सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info