Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आंख आने के घरेलू उपाय | Allergic Conjunctivitis Home Remedies
ठंडी सिकाई
आंखों पर ठंडी सिकाई करने पर राहत मिलती है. मलमल का कपड़ा लें और उसे ठंडे पानी में डुबाकर निचौड़ लें. अब इस ठंडे कपड़े को अपनी आंखों पर रखें आर 5 से 10 मिनट सिकाई करें. ठंडी सिकाई से आंखों में हो रही सूजन (Inflammation) और खुजली कम होगी. कोशिश करें कि इंफेक्शन और खुजली बढ़ने से रोकने के लिए दोनों आंखों पर अलग कपड़े का इस्तेमाल करें.
गुलाबजल
गुलाबजल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, साथ ही इससे आंखों को ठंडक भी मिलती है. कुछ दिन गुलाबजल की कुछ बूंदें आंखों में डालने पर आपकी आंखों को आराम मिलेगा. कंजंक्टिवाइटिस जिन दूषित कणों के कारण हुआ है वे आंखों से निकल भी जाएंगे.
एलोवेरा जेल
आंखों में एलोवेरा जेल नहीं डाला जाता बल्कि इसे कंजंक्टिवाइटिस में आंखों के आसपास लगाने की सलाह दी जाती है. एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं जो एलर्जी से होने वाली सूजन को कम करने में सहायक हैं.
काली चाय
इसे आंखों पर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. काली चाय के टी बैग को पानी में डूबाकर डिफ्यूज कर लें और तकरीबन 10 मिनट तक आंखों पर लगाकर रखें. आप ग्रीन टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे आंखों को आराम मिलता है.
| --------------------------- | --------------------------- |