Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
महिलाओं के लिए वजन घटाने के 12 आसान टिप्स
अगर महिलाएं अपना वजन घटाना चाहती हैं तो यहां दिए कुछ टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं इन टिप्स को वैज्ञानिक भी सही मानते हैं।
महिलाएं अपना वजन अपने आहार में बदलाव करके और अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़कर घटा सकती हैं। इससे अलग कुछ और भी विकल्प मौजूद होते हैं जिन्हें अपनाकर महिलाएं अपना वजन आसानी से घटा सकती हैं। बता दें कि वैज्ञानिक भी उन विकल्पों को सही मानते हैं। आज का हमारा यह लेख उन्हीं विकल्पों पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महिलाएं कैसे अपना वजन कम (weight loss tips for women) कर सकती हैं। साथ ही उन तरीकों से जुड़ी रिसर्च के बारे में भी जानकारी देंगे।
1 - अधिक मात्रा में पानी पिएं
वजन कम करने में पानी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप अधिक मात्रा में पानी का सेवन करने से वजन कम होता है। एक रिसर्च के मुताबिक पानी पीने के 30 से 40 मिनट के बाद 30 परसेंटेज फैट बर्न हो जाता है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
2 - भरपूर मात्रा में नींद लें
कुछ रिसर्च यह बताते हैं कि यदि व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में नींद ले तो वजन कम किया जा सकता है। ऐसे में महिलाओं को पूरी नींद लेना जरूरी है। अध्ययन बताते हैं कि अगर 7 घंटे की नींद ली जाए तो यह वजन घटाने में बेहद उपयोगी है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।
3 - अधिक मात्रा में प्रोटीन खाएं
महिलाएं अपना वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन को जोड़ सकती हैं। उच्च प्रोटीन आहार लेने से वजन कम किया जा सकता है। बता दें कि अध्ययन बताते हैं कि अगर कुछ प्रोटीन आहार को डाइट में जोड़ा जाए तो भूख कम लगती है ऐसे में मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है। रिसर्च को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।
4 - फाइबर को जोड़ें
आहार में अधिक मात्रा में फाइबर जोड़ा जाए तो वजन को कम किया जा सकता है। ऐसे में महिलाएं फाइबर से भरपूर स्रोत जैसे- फल, सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज, फलियां आदि को अपनी डाइट में जोड़ सकती हैं। अध्ययन बताते हैं कि यदि व्यक्ति फाइबर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
5 - तनाव को दूर करें
यदि महिलाएं तनाव में हैं तो इसका असर उनके वजन पर भी पड़ सकता है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि यदि व्यक्ति तनाव से जूझ रहा है तो ऐसे में उसका वजन भी बढ़ सकता है। ऐसे में तनाव को कम करने के लिए व्यक्ति व्यायाम करें। अपनी मनपसंद संगीत सुनें। दोस्तों से बात करें। इससे अलग वे मनोचिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
6 - छोटी प्लेट में खाना खाएं
महिलाएं छोटी प्लेट में खाना खाकर अपना वजन घटा सकती हैं। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों को छोटी प्लेट में खाना खाने के लिए कहा और कुछ लोगों को सामान्य पेट में खाना खाने के लिए कहा और जब दोनों की तुलना की गई तो पाया गया कि छोटी प्लेट में खाना खाने वाला व्यक्ति ज्यादा संतुष्ट है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
7 - योग को जोड़ें
यदि महिलाएं अपनी दिनचर्या में योग को जोड़ेंगी तो वह अपना वजन कम कर सकती हैं। योग करने से कैलोरी बर्न होती है। अध्ययन भी है बताते हैं कि योग का अभ्यास अगर नियमित रूप से किया जाए तो यह कैलोरी बर्न करता है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
8 - प्रोबायोटिक्स का उपयोग
प्रोबायोटिक्स के सेवन से व्यक्ति अपना वजन घटा सकता है। इससे संबंधित रिसर्च हमें यह बताती है कि पेट को कम करने के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स भूख कम करने वाले हार्मोन के स्तर में बदलाव लाता है और वजन को घटाने में मदद करता है। रिसर्च को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
9 - नाश्ता स्किप न करें
सुबह का ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी है और अब तो अध्ययन भी हमें यह बताते हैं कि सुबह-सुबह अगर उच्च प्रोटीन का नाश्ता खाया जाए तो यह भूख को नियंत्रित कर सकता है, जिससे हमारा वजन भी प्रभावित होता है ऐसे में ब्रेकफास्ट को स्किप ना करें। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
10 - स्नैक्स को चुनते समय बरतें सावधानी
कुछ महिलाएं स्नैक्स के नाम पर तला भुना, नमकीन, अत्यधिक चीनी आदि पदार्थों का सेवन करती हैं, जिसका प्रभाव उनकी सेहत पर भी पड़ता है। ऐसे में ये अपनी डाइट में स्नेक्स के तौर पर प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पदार्थों को जोड़ सकती हैं। वही कम कैलोरी वाले स्नौक्स से वजन भी नियंत्रित रहता है।
11 - कार्डियो एक्सरसाइज को जोड़ें
यदि महिलाएं व्यायाम के दौरान एरोबिक यानी कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं तो कैलोरी जल्दी बर्न होती है। कुछ अध्ययन से यह पता चलता है कि वजन घटाने के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ कार्डियो करना भी बेहद जरूरी है। रिसर्च को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
12 - चीनी का सेवन अधिक मात्रा में ना करें
अकसर आपने देखा होगा कि महिलाएं चाय की शौकीन होती हैं और वे चाय में चीनी की अधिक चम्मच को जोड़ती हैं, जिससे उनके वजन पर प्रभाव पड़ता है। बता दें कि अधिक चीनी न केवल वजन बढ़ाने में कारगर है बल्कि मधुमेह की समस्या हृदय रोग आदि से भी सामना करा सकती है। ऐसे में वजन को घटाने के लिए चीनी को भी घटाएं जरूरी है।
| --------------------------- | --------------------------- |