healthplanet.net

Posted on

ओसीडी (मनोग्रसित बाध्यता विकार) क्या है?
ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) एक मानसिक विकार है, जिसमें व्यक्ति अपने मन और सोच पर काबू नहीं रख पाता है। व्यक्ति एक ही काम को करने के बारे में बार-बार सोचने लगता है या एक ही काम को बार-बार और लगातार करने लगता है। इस मनोविकार के कारण व्यक्ति को न चाहते हुए भी अनुचित विचार आने लगते हैं और उसके दिमाग में अनचाहे डर की आशंकाएं होने लगती हैं (

ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर किसी भी व्यक्ति को दो तरह से प्रभावित कर सकते हैं। ऑब्सेसिव यानी किसी बात या धारणा काे लेकर जुनून होना और दूसरा कंपल्सिव यानी किसी चीज को करने के लिए मजबूर हो जाना। ये दोनों मिलकर चार प्रकार से गंभीर समस्या का कारण बन सकते हैं। देखा जाए तो ओसीडी के चार कारक हो सकते हैं या कहें तो इसे चार मुख्य कैटेगॉरी में बांटा जा सकता है। ये कुछ इस प्रकार हैं (2):
ओसीडी (मनोग्रसित बाध्यता विकार) के कारण

जानकारों की मानें तो ओसीडी का कारण अज्ञात है। हालांकि, कुछ कारक हैं, जो इस स्थिति का कारण बन सकते हैं। आमतौर पर, ओसीडी किशोरवस्था में लगभग 19 साल या उससे अधिक उम्र में उत्पन्न हो सकती है और हो सकता है 30 साल की उम्र तक इसके लक्षण न दिखे। साथ ही यह लड़कियों की तुलना में लड़कों को कम उम्र में हो सकता है (3) (4)। इसके अलावा भी कई ऐसे कारक हैं जो ओसीडी का कारण बन सकते हैं, ये कुछ इस प्रकार हैं:

फैमिली हिस्ट्री: यदि परिवार में किसी रिश्तेदार जैसे कि दादा, दादी, माता-पिता या फिर भाई बहन को ओसीडी की समस्या रही हो तो हो सकता है अन्य सदस्य को भी इस परेशानी का जोखिम हो। खासतौर से, परिवार के बच्चे को या आने वाली पीढ़ी में किसी को यह जोखिम हो।

मस्तिष्क की संरचना और कार्य: इमेजिंग के द्वारा किए गए अध्ययनों से पता चला है कि ओसीडी वाले लोगों के मस्तिष्क के कुछ हिस्सों में और सामान्य लोगों के मस्तिष्क की संरचना में कुछ अंतर होता है। हालांकि, मस्तिष्क की संरचना में अंतर होना और ओसीडी के बीच संबंध को समझने के लिए अभी शोधकर्ताओं को और अधिक अध्ययन करने की आवश्यकता है।

बचपन में घटने वाली कोई घटना: कुछ अध्ययनों के अनुसार कुछ लोगों के साथ बचपन में होने वाली कोई घटना या आघात का उनपर गहरा असर पड़ता है और इसके कारण उन्हें ओसीडी की समस्या हो सकती है। जैसे बचपन में किसी प्रकार का शोषण या कोई अप्रिय घटना।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info