Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
ओवेरियन सिस्ट का लक्षण है अचानक पीठ में तेज दर्द होना, जानें रोग के अन्य शुरुआती लक्षण
ओवेरियन सिस्ट महिलाओं में होने वाली एक आम लेकिन गंभीर बीमारी है। यदि इस रोग के होने पर लापरवाही बरती जाए या समय पर इलाज न कराया जाए तो यह जानलेवा हो सकती है। इस रोग में महिलाओं की ओवरी में सिस्ट यानि कि पानी की थैलियां बन जाती हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि हर महिला को अपने जीवनकाल में यह रोग कभी न कभी जरूर होता है। हर महिने पीरियड के दौरान इस थैली के आकार की एक संरचना उभरती है, जो फॉलिकल के नाम से जानी जाती है।
ओवेरियन सिस्ट महिलाओं में होने वाली एक आम लेकिन गंभीर बीमारी है। यदि इस रोग के होने पर लापरवाही बरती जाए या समय पर इलाज न कराया जाए तो यह जानलेवा हो सकती है। इस रोग में महिलाओं की ओवरी में सिस्ट यानि कि पानी की थैलियां बन जाती हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि हर महिला को अपने जीवनकाल में यह रोग कभी न कभी जरूर होता है। हर महिने पीरियड के दौरान इस थैली के आकार की एक संरचना उभरती है, जो फॉलिकल के नाम से जानी जाती है। अक्सर ओवेरियन सिस्ट की समस्या महिलाओं को मेनोपॉज से पहले हो जाती है। हालांकि कुछ महिलाओं को यह मेनोपॉज के बाद भी होती है। आज इस लेख में हम आपको इस रोग के मुख्य लक्षण बता रहे हैं। यदि निम्न लक्षणों में से कोई भी 2 लक्षण आप महसूस करें तो बिना देरी के आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करावानी चाहिए।
पेशाब का रंग बदलना
ओवेरियन सिस्ट होने पर पेशाब में कई तरह के बदलाव महसूस किए जा सकते हैं। जब कोई महिला इस रोग की चपेट में होती है तो उसे बार-बार पेशाब आता है। यह इतनी स्पीड से आता है कि रोकना मुश्किल हो जाता है। साथ ही पेशाब के बाद लोवर एबडोमन के आसपास जलन भी हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों तो बिना देरी के डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर जरूरी जांच शुरू करानी चाहिए।
लगातार पेट और पीठ में दर्द होना
इस लक्षण को बहुत आसानी से देखा जा सकता है। यदि आपको बिना किसी कारण के पैर और पीठ में दर्द होता है तो ये ओवेरियन सिस्ट का एक लक्षण हो सकता है। इसमें दर्द लगातार रहता है और आम तौर पर एक या दो दिन या उससे भी अधिक समय तक तक भी जारी रहता है। ऐसी स्थिति में आपको दर्द के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
भूख की कमी
जब पेट में सिस्ट होता है तो महिलाओं को भूख की कमी हो सकती है। आपको हर वक्त अपना पेट भरा हुआ महसूस होगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सिस्ट पेट में जगह घेर लेता है जिससे आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। अगर आप दिनभर काम करती हैं लेकिन फिर भी भूख नहीं लगती है तो डॉक्टर से इस बारे में खुलकर बात करें। यह ओवेरियन सिस्ट का संकेत हो सकता है।
मतली और उल्टी
मतली और उल्टी गर्भावस्था के सामान्य संकेत हैं लेकिन अगर आप गर्भवती नहीं हैं तो यह ओवेरियन सिस्ट का संकेत भी हो सकता है। इस स्थिति के पीछे हार्मोनल असंतुलन संभावित कारण हो सकता है। डॉक्टर जांच के बाद बता देंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है।
आसामान्य ब्लीडिंग
जब महिलाओं को ओवेरियन सिस्ट की समस्या होती है तो उन्हें आसामान्य ब्लीडिंग हो सकती है। इसके अलावा ब्लीडिंग सिस्ट और फंक्शनल सिस्ट सबसे आzम हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि कॉर्पस लुटेअल सिस्ट अधिक ब्लीडिंग का कारण बनता है।
| --------------------------- | --------------------------- |