healthplanet.net

Posted on

ऑस्टियोपोरोसिस में क्या खाना चाहिए -

बीन्स व अन्य फलियां है बेहद फायदेमंद हड्डियों के लिए

बीन्स में केल्सियम, मैग्नेशियम जैसे तत्वों के अलावा फाइबर व फाइलेट जैसे पदार्थ बड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं। फाइलेट शरीर के कैल्शियम सोखने की क्षमता को प्रभावित करता है; इसलिए इन्हें पकाने से पहले कुछ घंटे पानी में डूबोकर रखना चाहिए।

नींबू व संतरे जैसे पदार्थ

नींबू व संतरे जैसे पदार्थों में विटामिन-सी की मात्रा बेहद अधिक होती है जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन-सी कोलाजिन के उत्पादन के लिए जरूरी होता है जो कि हड्डियों और जोड़ों के लिए आवश्यक प्रोटीनों के लिए बेहद मददगार होते हैं।

अखरोट, बादाम जैसे खाद्य पदार्थ

अखरोट, बादाम आदि पदार्थों में आम तौर पर पोषण की भारी मात्रा होती है, पर खासकर इनमें से कुछ हड्डियों के क्षरण को रोकने में बेहद असरदार होते हैं। सूरजमुखी के बीज में कैल्शियम, मैग्नेशियम व जिंक बड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info