healthplanet.net

Posted on

Osteoporosis Diet: मजबूत हड्डियों के लिए गर्मी के इन फलों का करें सेवन, जानिए कैसे करते हैं मदद :-

सेब आप सेब साल भर हासिल कर सकते हैं. सेब हड्डियों के निर्माण ब्लॉक कैल्शियम और विटामिन सी से भरा होता है. ये दोनों घटक कोलेजन का उत्पादन और नई हड्डी के लिए प्रोत्साहित करने का काम करता है.

पपीता ये मीठा, गूदेदार फल गर्मी को सहने योग्य बनाने का काम करता है. अच्छी बात ये है कि पपीता बहुत स्वस्थ भी है. विटामिन सी में बहुत धनी पपीता खाने का आपकी हड्डी, स्किन और इम्यूनिटी के लिए जादुई असर कर सकता है.

अनानास ये तीखा और मनोरम फल पोटैशियम से भरपूर होता है. रिसर्च के मुताबिक, पोटैशियम का इस्तेमाल एसिड लोड को बेअसर करने में मदद कर सकता है और इस तरह कैल्शियम की कमी को किसी हद तक कम करता है. इसके अलावा, ये विटामिन ए और कैल्शियम का शानदार स्रोत भी है. ये दोनों मजबूत हड्डियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण घटक हैं.

स्ट्रॉबेरीज ये सुंदर लाल बेरीज ताजगी से भरा हुआ होता है और खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं. स्ट्रॉबेरीज एंटी ऑक्सीडेंट्स के साथ पैक होता है जो हड्डियों की खराबी की वजह बननेवाले फ्री रेडिकल के नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं. इसके अलावा, ये फल कैल्शियम, मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन के और विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत होता है. ये सभी नई हड्डी के निर्माण की सहायता करने में मदद करते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info