Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्भावस्था में एड़ियों, चेहरे या पेट में सूजन महसूस होती है, इसे एडिमा भी कहा जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि डिलीवरी के बाद भी आपको सूजन दिख सकती है।
कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद हाथ, पैरों, टांगों और चेहरे पर सूजन महसूस हो सकती है। कुछ को सिजेरियन डिलीवरी के बाद लगे टांके वाली जगह पर भी सूजन हो सकती है।
जन कम करने की दवा है पानी
आपको जानकर शायद विश्वास नहीं होगा कि शरीर को हाइड्रेट रखने से पानी में जमा फ्लूइड को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। डिहाइड्रेशन में शरीर अतिरिक्त पानी को रोक कर रखता है जिसकी वजह से हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है।
पानी किडनी को भी साफ कर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
सूजन कम करने का उपाय है हर्बल चाय
प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद हर्बल टी ले सकते हैं। डैंडलिओन टी फ्लूइड रिटेंशन को कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन अगर आपको गुर्दे की पथरी है तो ये उपाय न करें।
सूजन घटाने का तरीका है पत्ता गोभी
सूजन वाले हिस्से पर पत्ता गोभी रखने से भी एडिमा में कमी आ सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक, ब्रेस्ट एंगॉर्जमेंट के दर्द को कम करने में पत्ता गोभी असरकारी है। आप एड़ियों और पैरों की सूजन को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
सूजन घटाने का घरेलू उपाय है हल्की एक्सरसाइज
सूजन और इसके लक्षणों को कम करने के लिए हल्के व्यायाम की मदद भी ली जा सकती है। पैदल चलने और मूव करने से शरीर में रक्त और पानी का प्रवाह बढ़ता है और यह शरीर में जमता नहीं है। हालांकि, अगर आपको व्यायाम करने में दर्द महसूस हो रहा है तो रुक जाएं।
अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलोजिस्ट के अनुसार, पैदल चलना और योग व स्विमिंग करना सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
सूजन कम करने का इलाज है कम नमक
शरीर को सोडियम और पानी के बीच संतुलन बनाकर रखने की जरूरत होती है। बहुत ज्यादा सोडियम या नमक खाने पर पानी शरीर में ही जमा रहता है। केक, चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे प्रोसेस्ड फूड्स में भी सोडियम अधिक होता है।
पहली प्रेगनेंसी में लोगों की इस बात से टूट गई थीं करीना, डिलीवरी के बाद हर महिला को सहना पड़ता है ये सब
सूजन कम करने का उपाय है पोटैशियम
सोडियम और पोटैशियम एक साथ काम करते हैं और शरीर को इन दोनों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत होती है। पोटैशियम ज्यादा लेने से प्राकतिक रूप से ही शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है।
आडू, केले, एवाकाडो, पालक, दालों, योगर्ट और पीनट बटर में भरपूर पोटैशियम होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |