healthplanet.net

Posted on

नेचुरल ब्लड प्यूरिफायर होते हैं ये 6 फूड्स, खून की गंदगी को करते हैं दूर
क्या आप नेचुरली ब्लड को प्यूरिफाई करना चाहते हैं? तो चलिए आपको बताएं कि किन फूड्स में खून को साफ करने का गुण सामाहित है।
खून में गंदगी कई बीमारियों का कारण होता है। फोड़े-फुंसी और मुहांसे ही नहीं, कई बार स्किन और पेट से जुड़ी समस्याएं भी इसकी वजह से होती हैं। खून के जरिये ही शुरीर में कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाता है और ये बेहतर तरीके से काम करती हैं। लेकिन अगर खून में गंदगी जमा होने पर कई परेशानिया शुरू हो जाती हैं।
अगर आप भी खून में गंदगी के कारण कील-मुंहासे या अन्य परेशानियों से जूझ रहे तो आपको अपने ब्लड को साफ रखने के लिए किसी दवा या महंगे फूड की जरूरत नहीं होगी। बॉडी में लिवर और किडनी खून से गंदगी को हटाकर और उसे ब्रेक करके ब्लड को शुद्ध करते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम इन अंगों को पावरफुल बनाने पर जोर दें।
खून साफ रहने के फायदे स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे और ड्राई स्किन, आदि में खून में गंदगी की वजह से होते हैं। अगर खून साफ हो तो यह समस्या नहीं होगी।
एलर्जी, सिरदर्द, पेट से जुड़ी समस्याएं भी ब्लड में टॉक्सिन होने के कारण होती हैं। साफ ब्लड होने पर आप उनसे बचे रहेंगे।
किडनी, हार्ट, लिवर, फेफड़े और लसीका प्रणाली भी साफ ब्लड होने पर अच्छे से काम करेंगी।खून साफ होने से कोशिकाएं बेहतर काम करेंगी और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होगा।
नेचुरल ब्लड प्यूरिफायर हैं ये फूड्स- Natural blood cleansing food

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green leafy vegetables)
हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से कई बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं। केल , लेट्युस , पालक और सरसों, मेथी आदि नेचुरली ब्लड को साफ करते हैं। ये सब्जियां लिवर में एंजाइम को बढ़ाती हैं जिससे ब्लड डिटॉक्सीफिकेशन प्रोसेस तेज होता है।
खट्‌टे-मीठे फल (Citrus fruits)
नींबू, संतरा, मौसम्बी, सेब, आलूबुखारा, नाशपाती , अमरूद और पपीते जैसे फल में पेक्टिन फाइबर (Pectin fibre) और विटामिन सी भरपूर होता है जो खून को साफ रखने में उपयोगी होता है। फल रक्त में अतिरिक्त फैट के साथ हार्मफुल केमिकल और टॉक्सिन्स को हटा देते हैं। इसके अलावा टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन ग्लूटाथियोन भी खून से खतरनाक केमिकल को भी खत्म करता है।
बेरीज (berries)
ब्लू और रेड बेरीज के अलावा स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और क्रैनबेरी को खाने से भी नेचुरल ब्लड प्यूरिफाई होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info