healthplanet.net

Posted on

किस बीमारी में आपको कौन से डॉक्टर के पास जाना चाहिए? जानें बीमारियों और उनके एक्सपर्ट की पूरी लिस्ट

कौनसी बीमारी होने पर आपको क‍िस डॉक्‍टर के पास जाना चाह‍िए इस बारे में जरूर जान लें
क‍िसी भी बीमारी का इलाज केवल स्‍पेशल‍िस्‍ट के पास होता है। अगर आप गंभीर रोग होने पर जनरल फ‍िज‍ियन के पास जाएंगे तो वो आपकी मदद नहीं कर पाएंगे वहीं सामान्‍य श‍िकायत के ल‍िए भी स्‍पेशल‍िस्‍ट के पास नहीं जाना होता है। ऐसे में अगर आपको स्‍पेशल‍िस्‍ट और बीमारी के बारे में पता होगा तो आप सटीक इलाज और सही च‍िक‍ित्‍सा सलाह ले पाएंगे। वैसे तो अनग‍िनत बीमार‍ियों के कई व‍िशेषज्ञ होते हैं पर हमारे आसपास मौजूद गंभीर और सामान्‍य बीमार‍ियों के आधार पर हम आपको 11 व‍िशेषज्ञों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. नेफ्रोलॉज‍िस्‍ट (Nephrologist)
जो डॉक्‍टर क‍िडनी का इलाज करते हैं, क‍िडनी में पथरी की समस्‍या, हाइपरटेंशन आद‍ि समस्‍याओं का इलाज करते हैं उन्‍हें नेफ्रोलॉज‍िस्‍ट बोला जाता है। क‍िडनी को प्रभाव‍ित करने वाली बीमार‍ियों का इलाज नेफ्रोलॉज‍िस्‍ट के पास होता है।


2. न्‍यूरोलॉज‍िस्‍ट (Neurologist)

कई लोगों को लगता है न्‍यूरोलॉज‍िस्‍ट (Neurologist) और मनोरोग च‍िक‍ि‍त्‍सक एक है जबक‍ि ऐसा नहीं है। जब समस्‍या आपकी नस, रीढ़ की हड्डी, द‍िमाग से जुड़ी होती है तब आप साइकोलॉज‍िस्‍ट नहीं बल्‍क‍ि न्‍यूरोलॉज‍िस्‍ट के पास जाते हैं। अगर आपको द‍िमाग में चोट लगी है, माइग्रेन है, मल्‍टीपल स्‍क्‍लेरोस‍िस है, अल्‍जाइमर रोग है तो न्‍यूरोलॉज‍िस्‍ट आपकी मदद कर पाएंगे।
3. साइकोलॉज‍िस्‍ट (Psychiatrist)

अगर आपको ड‍िप्रेशन के लक्षण नजर आ रहे हैं या मन दुखी है या कोई ऐसी बात या हादसा जो आपके मन पर बुरा प्रभाव डालता है तो आप साइकोलॉज‍िस्‍ट (Psychiatrist) के पास जा सकते हैं। मन की व्‍यथा और द‍िमाग की बीमारी में फर्क है इसल‍िए अपने लक्षण के मुताब‍िक व‍िशेषज्ञ का चुनाव करें।
4. ईएनटी स्‍पेशल‍िस्‍ट (ENT specialist)

ईएनटी स्‍पेशल‍िस्‍ट (ENT specialist) कई तरह की शारीर‍िक समस्‍याओं को दूर करते हैं जैसे अगर आपको टॉन्‍स‍िल है, कान में दर्द, स‍िर या गर्दन की समस्‍या है तो भी आप ईएनटी स्‍पेशल‍िस्‍ट के पास जा सकते हैं। ईएनटी स्‍पेशल‍िस्‍ट साइनस की समस्‍या का भी इलाज कर सकते हैा।
5. गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट (Gastroenterologist)

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्‍या है तो आपको गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट (Gastroenterologist) के पास जाना चाह‍िए। छोटी आंत, पित्ताशय आद‍ि में श‍िकायत होने पर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट आपको कोलोनोस्‍कोपी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एंडोस्कोपी आद‍ि की मदद से चेक कर सकते हैं।
6. स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist)



अगर मह‍िलाओं को अपने शरीर से जुड़ी कोई समस्‍या जैसे पीर‍ियड्स, पीसीओडी, ब्रेस्‍ट से जुड़ी श‍िकायत, प्रजनन या इंफर्ट‍िल‍िटी से जुड़ी कोई समस्‍या है तो आप स्त्री रोग व‍िशेषज्ञ से म‍िलें। इसके अलावा प्रेगनेंसी, ड‍िलीवरी, मेनोपॉज की समस्‍या आद‍ि के ल‍िए आपको स्‍त्री रोग व‍िशेषज्ञ के पास जाना पड़ सकता है।
7. कैंसर स्‍पेशल‍िस्‍ट (Cancer specialist)

कैंसर च‍िक‍ित्‍सक, कैंसर का इलाज करते हैं और अगर कैंसर स्‍पेशल‍िस्‍ट सर्जन भी हैं तो हो सकता है आपको इलाज के ल‍िए अन्‍य सर्जन के पास जाने की जरूरत न पड़े।
8. एंडोक्र‍िनोलॉज‍िस्‍ट (Endocrinologist)

अगर हार्मोन से जुड़ी कोई समस्‍या है, जैसे थायराइड, डायब‍िटीज, बांघपन, बच्‍चों में व‍िकास की समस्‍या हार्मोन से जुड़ी है, इन समस्‍याओं के ल‍िए एंडोक्र‍िनोलॉज‍िस्‍ट (Endocrinologist) होते हैं। ये आपके हार्मोन को बैलेंस करने के ल‍िए थेरेपी, इलाज या दवा बताते हैं।


9. हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist)

अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्‍या जैसे हार्ट की अन‍ियम‍ित धड़कन, हाई कोलेस्‍ट्रॉल, हार्ट अटैक के लक्षण या अन्‍य समस्‍या नजर आ रही है तो आप हार्ट व‍िशेषज्ञ से म‍िल सकते हैं।
10. नेत्र रोग विशेषज्ञ (Opthalmologist)

आंखों से जुड़ी समस्‍या का इलाज करने के ल‍िए नेत्र रोग व‍िशेषज्ञ से इलाज करवाते हैं। अगर आपको मोत‍ियाब‍िंद की समस्‍या है या आंखों से जुड़ी सर्जरी करवानी है तो आपको नेत्र रोग व‍िश‍ेषज्ञ के पास ही जाना होगा।
11. जनरल फिजिशियन (Physician)

हम सब क‍ि‍सी न क‍िसी जनरल फ‍िज‍िश‍ियन को जानते हैं। अबर आपको सर्दी, खांसी, बुखार और अन्‍य एलर्जी जैसी समस्‍या है तो जनरल फ‍िज‍िश‍ियन के पास जा सकते हैं। अगर आपको क‍िसी तरह का कोई वायरल इंफेक्‍शन है तो आप जनरल फ‍िज‍िश‍ियन के पास जाएं।
स्‍पेशल‍िस्‍ट का चुनाव कैसे करें? (How to choose disease specialist)

अब आपने जान ल‍िया क‍ि कौनसी बीमारी होने पर आपको क‍िस व‍िशेषज्ञ के पास जाना चाह‍िए, क‍िसी गंभीर समस्‍या का इलाज केवल स्‍पेशल‍िस्‍ट ही कर सकते हैं इसल‍िए लक्षणों के मुताब‍िक व‍िश‍िषज्ञ का चयन करें। अगर आपको पेट से जुड़े लक्षण हैं जैसे पेट में दर्द या पेट में सूजन है तो आप पेट के रोगों से जुड़े व‍िशेषज्ञ के पास जाएं वहीं आपको पेट की ऊपरी स्‍क‍िन में इंफेक्‍शन नजर आ रहा है तो आप स्‍क‍िन स्‍पेशल‍िस्‍ट के पास भी जा सकते हैं।

लक्षणों के मुताब‍िक व‍िशेषज्ञ को चुनें और लक्षणों को बातकर स्‍पेशल‍िस्‍ट से इलाज करवाएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info