healthplanet.net

Posted on

महिलाओं में एस्ट्रोजन हॉर्मोन बढ़ाने के लिए फूड्स-

एस्ट्रोजन हॉर्मोन आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ रिप्रोडक्टिव सिस्टम, यूरिनरी ट्रैक्ट फंक्शन, बालों की हेल्थ, स्किन और हड्डियों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी होने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी को पूरा करने के लिए इन फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है-

1. सूखे मेवे या नट्स

शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी पूरा करने के लिए ड्राई नट्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी पूरा करने के लिए आप अखरोट, पिस्ता, खजूर, मुनक्का और खुबानी आदि का सेवन जरूर करें। ये नट्स न सिर्फ शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि अगर आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बहुत ज्यादा हो गया है, तो उसे भी कंट्रोल करते हैं।

2. तिल

एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए तिल का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम ही मिलते हैं।

3. साबुत अनाज

साबुत अनाज जैसे गेंहू, जौ और जाई आदि का सेवन करने से शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर संतुलित होता है। अनाज का सेवन करने से महिलाओं की कई समस्याएं दूर होती हैं और शरीर को पर्याप्त पोषण भी मिलता है।

4. सोया प्रोडक्ट्स

सोया प्रोडक्ट्स का सेवन भी शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन को बढ़ाने का काम करता है। सोयाबीन, सोया मिल्क और सोया बड़ी आदि का सेवन करने से एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर ठीक होता है और मेटाबॉलिज्म ठीक करने में भी फायदा मिलता है।

5. बीज या सीड्स

अलसी के बीज (Flax Seeds) और तिल, सोयाबीन जैसे बीज का सेवन शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इनका सेवन करने से आपको फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है।

6. लहसुन

शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए डाइट में लहसुन शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियों में भी फायदा मिलता है। लहसुन में फाइटोएस्ट्रोजन की पर्याप्त मात्रा होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info