healthplanet.net

Posted on

टी बैग्स का करें इस्तेमाल

क्या आप जानते हैं टी बैग्स एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. कई शोध भी दावा कर चुके हैं कि टी बैग्स में मौजूद कैफीन की मात्रा आंखों की सूजन को कम कर सकती है. इसके लिए 4 से 5 टी बैग्स को पानी में हल्के से भिगोकर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद इन टी बैग्स‍ को 30 मिनट के लिए आंखों पर रखने से बहुत आराम मिलेगा. आपको जानकर हैरानी होगी इस उपाय से आप आंखों के काले घेरों को भी कम कर सकते हैं.

हथेलियों और कपड़े की पोटली से करें आंखों की सिकाई

आंखों पर गर्म सेक रखने से आंखों में एलर्जी की समस्या और इससे होने वाली खुजली को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप तेजी से अपनी दोनों हथेलियों को रगड़कर तुरंत आंखों पर रखें. ऐसा चार से पांच बार करने पर आंखों को गरम सेक मिलेगी. आप इसके अलावा कपड़े की छोटी सी पोटली बनाकर उस पर तेजी से 4-5 बार फूंक मारकर इसे आंखों पर रखें, इससे आंखों को गर्माहट मिलेगी.

पानी का सेवन अधिक करें

आंखों में सूजन की समस्या, लालिमा और खुजली से निजात पाने के लिए दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी पीएं. डिहाइड्रेशन से आंखों की समस्या बढ़ जाती है. आंखों की एलर्जी के दौरान पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

खीरे, टमाटर आलू का इस्तेमाल

आप आंखों को ठंडक देने, एलर्जी से बचने और उसकी समस्याओं को कम करने के लिए खीरे, आलू या टमाटर की स्लाइस काटकर आंखों पर कुछ-कुछ देर रखें, इससे आपको बहुत आराम मिलेगा. लेकिन एक बार में एक ही चीज का इस्तेमाल करें. इसके अलावा आप बर्फ से भी आंखों की सिकाई कर सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info