Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एनीमिया से बचने के लिए खाएं ये चीजें :-
1. अंकुरित दालें
अंकुरित दालों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। खून की कमी को पूरा करने के लिए हर रोज अंकुरित दालों को सेवन करना चाहिए। इसमें आप मूंग, सोयाबीन, चना और उड़द आदि दालों को अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम अंकुरित दाल में 10.44 मिग्रा आयरन होता है।
2. ओट्स
ओट्स से बेहतर सुबह का नाश्ता और कुछ नहीं हो सकता। इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे आपका पेट भी भरा रहता है और आसानी से पच भी जाता है। 100 ग्राम ओट्स में 6 मिग्रा आयरन होता है।
3. सूखे हुए फल
100 ग्राम सूखे आड़ू में आयरन: 4.06 मिग्रा
100 ग्राम सूखी खुबानी में आयरन: 3.36 मिग्रा
इसमें कोई संदेह नहीं है कि आयरन की पूर्ति के लिए सूखे फलों की जगह ताजे फलों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन इनको ज्यादा दिन तक सुरक्षित रख पाना संभव नहीं होता इसलिए आप सूखे फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल बाजार में पैकेट बंद सूखे फल आसानी से उपलब्ध हैं ये कई दिनों तक खराब नहीं होते।
4. हरी सब्जियां
100 ग्राम तोरई में आयरन: 3.57 मिग्रा
100 ग्राम गोभी में आयरन: 3 मिग्रा
100 ग्राम ब्रोकली में आयरन: 2.14 मिग्रा
आप लोगों से अक्सर सुनते आये होंगे कि हरी सब्जियां खानी चाहिए इनमें आयरन की मात्रा सबसे अधिक होता है ये बात बिलकुल सही है। अन्य सब्जियों के मुकाबले हरी सब्जियों में ज्यादा मात्रा में आयरन होता है। आपको खाने में अधिक से अधिक हरी सब्जियों लौकी, तोरई, पालक, भिण्डी और गोभी, ब्रोकली आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।
5. मशरूम
मशरूम को शाकाहारियों का मांस कहा जाता है। अगर आप मांसाहारी नहीं हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी सब्जियों में मशरूम में सबसे ज्यादा मात्रा में आयरन होता है। मशरूम की 100 ग्राम मात्रा में 11.90 मिग्रा आयरन होता है जो दैनिक जरूरत के हिसाब से पर्याप्त होता है।
6. लिवर या कलेजी
कलेजी की 100 ग्राम मात्रा में 44.55 मिग्रा आयरन
लिवर में सबसे ज्यादा मात्रा में आयरन होता है। अगर आप नान वेजेटेरियन हैं और आपको कलेजी पसंद है तो आप इसे जरूर खाएं इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी।
7. बैरीज
बैरीज के बारे में लोग नहीं जानते कि इनमें भी आयरन होता है लेकिन इनमें भी कुछ मात्रा में आयरन होता है। रोज सुबह नाश्ते में दही और शहद के साथ बैरीज का सलाद खाएं इससे आप दिन भर तरोताजा भी महसूस करेंगे। ये खाने में भी स्वादिष्ट होती हैं और इनकी 100 ग्राम मात्रा में लगभग 2 मिग्रा आयरन पाया जाता है।
| --------------------------- | --------------------------- |