Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
HIV-positive वाले व्यक्ति को कितने दिनों में एड्स हो सकता है?
दिन, महीने या साल? आखिर कितने दिनों में हो सकता है एड्स!
एचआईवी/एड्स एक खतरनाक बीमारी है, जो आपको पल-पल मौत की तरफ ले जाती है। इस रोग से आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है और आप किसी भी इन्फेक्शन से लड़ने में असक्षम हो जाते हैं। बहुत से लोगों का यह सवाल है कि अगर कोई व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव है, तो उसे एड्स होने में कितना समय लगता है। अगर कोई व्यक्ति एचआईवी वायरस से इन्फेक्टेड होता है तो वो धीरे-धीरे बढ़ता। आपको बता दें कि एचआईवी वायरस का एड्स में बदलना कई कारकों पर निर्भर करता है। एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन के कंट्री प्रोग्राम डायरेक्टर डॉक्टर वी सैम प्रसाद आपको इस बारे में बता रहे हैं।
एचआईवी (HIV) इन्फेक्शन को एड्स (AIDS) में बदलने में कितना समय लगता है?
आपको बता दें आप किसी अन्य इन्फेक्शन या बीमारी से पीड़ित हों या नहीं लेकिन एचआईवी इन्फेक्शन को एड्स में बदलने के लिए एक ही समय लगता है। भारत में यह समय 8 से 10 वर्षों के बीच है। इसमें एचआईवी-पॉजिटिव वो रोगी भी शामिल हैं, जो एड्स होने से पहले अन्य इन्फेक्शन से पीड़ित हैं। इसमें इन्फेक्शन को पूरी तरह एड्स में बदलने के लिए व्यक्ति को दो से तीन से ज्यादा इन्फेक्शन होने चाहिए, जिसमें सीडी 4 काउंट कम होना और बहुत ज्यादा वायरल होना चाहिए।
एचआईवी से पीड़ित या हेपेटाइटिस, टीबी और अन्य इन्फेक्शन से पीड़ित लोगों को एड्स होने का समय अलग नहीं है। एड्स में बदलने से पहले एचआईवी का पहले ही पता लगाना सही उपाय है। भरते में एचआईवी का पता लगाने में बहुत देर हो चुकी होती है। कई बार लोग सीडी4 काउंट बहुत कम होने के बाद क्लिनिक जाते हैं जो कि लगभग 150 या 120 सेल्स/एमएम 3 होता है। सीडी4 काउंट के लिए कटौती 350 सेल्स/मिमी3 है, जिसका मतलब है कि पॉजिटिव व्यक्ति को 350 सेल्स/एमएम3 से कम होती है, जिसे तुरंत दवाओं की जरूरत होती है।
| --------------------------- | --------------------------- |