healthplanet.net

Posted on

एक्सरसाइज करने के बाद ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है? बीपी के मरीज एक्सरसाइज करते समय बरतें ये सावधानियां

हाई ब्लड प्रेशर आजकल 40 पार की उम्र के बाद सामान्य समस्या बनती जा रही है। अगर आप हाइपरटेंशन से जूझ रहे हैं तो रेगुलर एक्सरसाइज आपके लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन यह बात जान कर आपको हैरानी होगी कि एक्सरसाइज करने के बाद आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप वर्क आउट करते हैं तब आपकी मसल्स सिकुड़ती हैं ताकि दिल तक ब्लड पंप हो सके। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विनय भट्ट के मुताबिक एक्सरसाइज करने के दौरान सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। लेकिन लंबे समय तक इसका असर नहीं होता। कुछ समय बाद आपका ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। इसका मतलब है कुछ समय के लिए तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है लेकिन जल्द ही ये कम होकर सामान्य हो जाता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों के लिए एक्सरसाइज करना लाभदायक ही होता है।

एक्सरसाइज करने के बाद ब्लड प्रेशर कब तक नॉर्मल होता है?

एक्सरसाइज करने के दो घंटे के बाद तक भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा ही रहता है। इसलिए इतने समय तक इंतजार करना चाहिए। इसलिए दोनों ब्लड प्रेशर में अंतर जानने के लिए एक्सरसाइज करने के पहले ब्लड प्रेशर चेक करें और एक्सरसाइज करने के दो घंटे बाद ही दोबारा ब्लड प्रेशर चेक करें। अगर एक्सरसाइज करने के दौरान आप ब्लड प्रेशर चेक करते हैं तो इस दौरान बीपी बढ़ा हुआ ही मिलेगा। इसलिए दो से तीन घंटों तक इंतजार जरूर करें।

हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए कुछ सुरक्षित एक्सरसाइज

1. आपको एक्सरसाइज के बारे में पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए। बहुत से लोग जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है वह रनिंग, साइकिलिंग, वेट ट्रेनिंग, जैसी एक्सरसाइज आराम से कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज में व्यक्ति को शरीर पर अधिक प्रेशर डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

2. अगर आप इन एक्सरसाइज को पूरी इंटेंसिटी से नहीं कर सकते हैं तो आप इसमें थोड़ा बदलाव करके, इन्हें आसान भी बना सकते हैं। अगर आपको इन्हें करने से चक्कर आने लगते हैं या जी मिचलाने लगता है तो इनके बजाए अन्य एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

3. अगर आप सबसे सामान्य एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो वॉकिंग, जॉगिंग, साइकिल चलाना, मॉडरेट स्विमिंग, वेट ट्रेनिंग आदि ट्राई कर सकते हैं।

हाइपर टेंशन में न करें यह एक्सरसाइज

कुछ रिस्की एक्टिविटी जो हाई इंटेंसिटी वाली होती हैं, उन्हें करने से बचना चाहिए। जैसे 100% क्षमता के साथ वेट लिफ्ट नहीं करना चाहिए। स्कूबा डाइव, स्काई डाइव जैसी चीजें भी नहीं ट्राई करनी चाहिए। टेनिस, फुटबॉल और बास्केट बॉल जैसे खेल भी आपको ट्राई नहीं करने चाहिए। स्प्रिंटिंग, हाई इंटेंस वर्कआउट और आउटडोर स्पोर्ट्स को भी ज्यादा ट्राई न करें।

क्या एक्सरसाइज करने से लो ब्लड प्रेशर भी हो सकता है?

एक्सरसाइज करने के बाद ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। जिससे लो ब्लड प्रेशर वाले इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। जब डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर कम होने लगता है तो दिल के लिए ब्लड पंप करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जब भी एक्सरसाइज करते समय आपको यह लगने लगे कि आपको चक्कर आ रहे हैं तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका ब्लड प्रेशर लो है। ऐसी स्थिति में एक्सरसाइज बंद करके कुछ समय आराम करें और परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो एक्सरसाइज जरूर करें। साथ ही पहले वॉर्म अप और बाद में कूल डाउन जरूर करें। लेकिन लाइफस्टाइल में किसी भी प्रकार के बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info