healthplanet.net

Posted on

एक्जिमा (खुजली) के इलाज
एक्जिमा क्या होता है?

एक्जिमा खुजली का रोग (eczema kya hai) है, लेकिन यह सामान्य खुजली से अलग होता है। एक्जिमा त्वचा रोगों में होने वाली सबसे आम समस्या है। यह एक ऐसा त्वचा विकार है, जो पूरे विश्व में लगभग सभी को प्रभावित करता है। एक्जिमा होने पर शरीर में तेज खुजली आती है और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। यह रोग वंशानुगत रूप से भी होता है।
नारियल के तेल से एक्जिमा का इलाज
शहद का प्रयोग कर एक्जिमा से पाये मुक्ति (Honey: Home Remedy to Cure Eczema or Itching in Hindi)

शहद में एंटी-इंफ्लामेंटरी (Anti-inflammatory) गुण होते हैं। इसे खुजली वाले प्रभावित स्थान पर लगाकर आधे घण्टे के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठण्डे पानी से धो लें।
एलोवेरा से एक्जिमा का घरेलू इलाज (Aloe Vera: Home Remedy to Treat Eczema or Itching in Hindi)

एलोवेरा भी एंटी-इंफ्लामेंटरी (Anti-inflammatory) गुणों से भरपूर है, ये इलाज (eczema ka ilaj)में मदद करता है। ताजे एलोवेरा के पत्तों का पेस्ट निकालकर प्रभावित स्थान पर लगाएँ। इसे दो-तीन घण्टे तक ऐसे ही लगाकर छोड़ दें। ऐसा रोज करना चाहिए।
हल्दी से एक्जिमा का घरेलू उपचार (Turmeric: Home Remedies for Eczema or Itching Treatment in Hindi)

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल (Anti-bacterial) और एंटी-इंफ्लामेंटरी (Anti-inflammatory) गुण होते हैं। हल्दी में दूध या गुलाब जल मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाएँ। 15-20 मिनट रखने के बाद ठण्डे पानी से धो लें। एक्जिमा का उपचार हल्दी से करना फायदेमंद साबित होता है।
तुलसी का प्रयोग कर एक्जिमा से मुक्ति (Tulsi: Home Remedy to Cure Eczema or Itching in Hindi)

तुलसी में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल (Anti-microbial) गुण त्वचा को संक्रमण से छुटकारा दिलाता है, और खुजली और जलन को शान्त करता है। तुलसी की चाय पिएँ। इसके साथ ही तुलसी के पत्तों का रस निकालकर प्रभावित स्थान पर लगाएँ। कुछ देर लगे रहने के बाद पानी से धो लें।
एक्जिमा में अलसी से लाभ (Alsi: Home Remedies to Treat Eczema or Itching in Hindi)

अलसी के बीजों को पीसकर नींबू का रस मिलाएँ। अच्छी प्रकार मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाएँ। 15-20 मिनट रखकर ठण्डे पानी से धो लें।
त्रिफला और गिलोय से एक्जिमा का घरेलू उपचार (Triphala and Giloy: Home Remedies for Eczema or Itching Treatment in Hindi)

त्रिफला और गिलोय की छाल को लेकर दो गिलास पानी में उबालें। जब यह उबलकर आधा रह जाय, तब इसमें एक नींबू का रस मिला लें। इसे दिन में तीन बार पिएँ। एक महीने तक इसका लगातार सेवन करने से एक्जिमा रोग से छुटकारा(eczema treatment in hindi) मिल जाता है।
एक्जिमा में नीम से फायदा (Neem: Home Remedies to Cure Eczema or Itching in Hindi)

नारियल में नीम के पत्तों को डालकर तेल पका लें। इस तेल को ठण्डा कर लें, और प्रभावित स्थान पर लगाएँ। यह बहुत लाभ देता है।
एक्जिमा में बबूल से लाभ (Babool: Home Remedies for Eczema or Itching in Hindi)

बबूल के फूलों को पीसकर एक्जिमा पर लेप करें। यह बहुत फायदेमंद नुस्खा है। बेहतर परिणाम के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सा (eczema treatment in hindi) से परमार्श लें।
एक्जिमा में थूहर से लाभ (Thuhar: Home Remedies to Treat Eczema or Itching in Hindi)

थूहर के डण्डे को कूट कर पकायें। जब थूहर पूरी तरह जल जाये तो छान लें। ठण्डा होने पर शीशी में भर लें। नीम की पत्तियां डालकर खौलायें और पानी से साफ कर लें। रुई से रोज 3-4 बार इस तेल का प्रयोग करेंं। इससे पुराने से पुराना रोग एक सप्ताह में ही खत्म हो जाएगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info