healthplanet.net

Posted on

एक से दो साल के बच्चे की ऐसी रखें डायट, बढ़ेगी इम्यूनिटी दूर होंगीं बीमारियां -

​बच्चे को क्या खिलाएं

इस उम्र में आपका बच्चा हर चीज खा सकता है। उसे हर वो चीज दें, जो आप लोग खाते हैं। उसकी डाइट में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक चीजों को शामिल करें जैसे दूध, अंडा, चिकन, मछली, मटर, दाल, बादाम, फल, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।

अपने बच्चे की डाइट में वसा भी शामिल करें। वसा से बच्चों को ऊर्जा मिलती है। इस उम्र में बच्चे को स्नैक्स के तौर पर चाॅकलेट, चिप्स आदि के बजाय ताजे फल आदि दें।

​बच्चे को कितना खिलाएं

इस उम्र के बच्चों को ठोस आहार लगभग एक कटोरी पूरे दिन में तीन से चार बार दें। हर दो मील के बीच स्नैक्स दें। स्नैक्स दिन में दो बार देना पर्याप्त है। अगर आप उसे अपना दूध नहीं पिला रही हैं, तो उसे इससे ज्यादा आहार की जरूरत हो सकती है।

जब आपका एक साल का बच्चा चलने लग जाए तो उसकी डाइट में बदलाव कर दें। उसे तीन से चार की बजाय चार से पांच बार पूरे दिन में खाना खिलाएं और दो बार स्नैक्स खिलाएं। दूध से बने पदार्थ बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी हैं। इन्हें आवश्यक तौर पर दिन में दो बार जरूर दें।

​बच्चो को किस तरह खिलाएं

बच्चे को कितना और कब खिलाने के साथ-साथ किस तरह खिलाएं, यह जानना भी जरूरी है। बच्चे की डाइट के लिए एक कटोरी फिक्स कर लें। इससे आपको हर बार समान मात्रा में आहार देने में सुविधा होगी।

खाने में अक्सर बच्चे समय लेते हैं। आप उसे जबरन जल्दी खिलाने की कोशिश न करें। खाना खाने में उसे जितना समय लगे, आप उसे दें। शुरुआती दिनों में बच्चे समय लेकर खाना खत्म करते हैं और काफी बिखेरते भी हैं। आप उन्हें सही तरह खाना सिखाएं।

खाते समय बच्चे को तरह-तरह से प्रोत्साहित करने की कोशिश करें और खिलाते वक्त उसके सामने बैठें। खिलाते वक्त अपने बच्चे के साथ बातचीत करें और बच्चे के लिए खाना खाने का समय मस्ती भरा होना चाहिए।

खाना खाने को बच्चा जितना इंजॉय करेगा, वह उतना ही स्वस्थ रहेगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info