healthplanet.net

Posted on

पेट के दाहिने साइड में दर्द होने के क्या संकेत हैं? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Stomach Pain: अगर आपको भी पेट के दाहिने साइड अक्सर दर्द रहता है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।
Stomach Pain Right Side: क्या आपको पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होता है? पेट के दाहिनी तरफ दर्द आमतौर पर गंभीर नहीं होता है। यह आंतों में निर्मित गैस के कारण हो सकता है। लेकिन अगर दर्द तेज, लंबे समय तक होता है, तो यह कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक पेट के दाहिने हिस्से में दर्द अपेंडिसाइटिस या पित्ताशय की पथरी के कारण हो सकता है। इसलिए इस लक्षण को सामान्य समझकर बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। चलिए एचएन रिलायंस अस्पताल, मुंबई के जेरीऐट्रिक केयर निदेशक और इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर प्रीति छाबरिया निदेशक से विस्तार से जानते हैं पेट के दाहिने साइड में दर्द होने के कारण-
पेट के दाहिने साइड दर्द होने के कारण (Stomach Pain Right Side Causes)

डॉक्टर प्रीति छाबरिया बताती हैं कि पेट के दाहिनी साइड दर्द होना सामान्य से लेकर गंभीर हो सकता है। पेट के दाईं तरफ दर्द पित्ताशय की पथरी, एसिडिटी, मांसपेशियों में खिंचाव या फिर अपेंडिसाइटिस के कारण हो सकता है।
1. पित्ताशय की पथरी (Gallbladder Stone)

पेट के दाहिने साइड दर्द होना पित्ताशय की पथरी का संकेत हो सकता है। यह दर्द पेट के ऊपरी तरफ से शुरू हो सकता है। पित्ताशय की पथरी (gallbladder in hindi) के कारण होने वाला दर्द कुछ मिनट से लेकर घंटों तक हो सकता है। कई बार यह दर्द पेट के बाईं तरफ और पीठ पर भी महसूस होने लगता है। भूख की कमी, थकान, उल्टी, बुखार और त्वचा में पीलापन पित्ताशय की पथरी के लक्षण (Gallbladder Symptoms in Hindi) हो सकते हैं।


2. अपेंडिसाइटिस (Appendicitis in Hindi)

अपेंडिसाइटिस पेट में दाहिने साइड दर्द होने का एक मुख्य कारण होता है। अपेंडिसाइटिस में दर्द नाभि से शुरू होता है। इस स्थिति में 6 घंटे के बाद दर्द काफी बढ़ सकता है। जब आंतों में इंफेक्शन, कब्ज और खराब बैक्टीरिया बढ़ने के कारण अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है, इसे ही अपेंडिसाइटिस (Appendicitis in Hindi) कहा जाता है। भूख न लगना, थकान, कमजोरी, डायरिया, कब्ज और पेट के बाईं हिस्से में दर्द होना भी अपेंडिसाइटिस के लक्षण (Appendicitis Symptoms) होते हैं।
3. एसिडिटी और जलन (Gas and Acidity)

कई बार पेट के दाहिने हिस्से में दर्द सामान्य भी हो सकता है। यानी पेट में एसिडिटी, गैस बनना भी दाहिने साइड दर्द होने का कारण हो सकता है। यह समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों को हो सकती है। आमतौर पर इस प्रकार का दर्द तेज होता है और ऐंठन जैसा महसूस होता है। यह दर्द आमतौर पर भोजन के बाद महसूस होता है। गर्भावस्था में भी यह दर्द आम है। भूख न लगना, पेट में भारीपन का अहसास, डकार या पेट फूलना और पेट भरा हुआ महसूस होना गैस या एसिडिटी के लक्षण (Gas and Acidity Symptoms) हो सकते हैं।


4. मांसपेशियों में खिंचाव

कई बार अत्यधिक कसरत करने के कारण पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। यह स्थिति भी पेट के दाहिने साइड दर्द का कारण बन सकती है। इससे बचने के लिए आपको अपनी क्षमतानुसार ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। हैवी वर्कआउट करने से बचना चाहिए।


5. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम इन हिंदी (Irritable Bowel Syndrome Meaning in Hindi)

जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की दिक्कत होती है, उन्हें भी पेट के दाहिने हिस्से में दर्द का अहसास हो सकता है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम आंतों का एक रोग है, इसमें पेट में दर्द, कब्ज, डायरिया, ब्लोटिंग जैसे लक्षण (Irritable Bowel Syndrome Symptoms) दिखाई देते हैं। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम आंतों को खराब नहीं करता, बल्कि आंतों के खराब होने का संकेत देता है।


पेट दर्द से बचने के उपाय (Abdominal Pain Prevention)

पेट दर्द से बचने के लिए हेल्दी डाइट लें।
फास्ट फूड, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें। इससे आंतों को नुकसान पहुंचता है, जो पेट दर्द का कारण बन सकता है।
खाना खाने के तुंरत बाद लेट नहीं। बल्कि वॉक करें, इससे खाना पचाने में आसानी होती है। आंतों पर भी कम जोर पड़ता है। खाना खाने के बाद वॉक करने से गैस और एसिडिटी भी नहीं बनती है।
कब्ज से बचें। इसके लिए लिक्विड डाइट लें और फलों-सब्जियों को अपनी डाइट में अधिक मात्रा में शामिल करें।
पेट में दर्द इंफेक्शन की वजह से भी हो सकता है, इसलिए इससे बचने स्वच्छ भोजन खाएं। खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।

अगर आपको पेट के दाहिने साइड दर्द हो तो इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह सामान्य से लेकर गंभीर हो सकता है। अगर आपको तेज, लंबे समय तक दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info