healthplanet.net

Posted on

1 महीने में कम करना चाहते हैं 10 किलो वजन, अपनाइए ये डाइट प्लान :-

एक हेल्दी, संतुलित और लो कैलोरी डाइट प्लान के बिना वजन कम करना काफी मुश्किल होता है। 1 महीने में 10 किलो तक वजन कम करने के लिए आप इस डाइट प्लान का सहारा ले सकते हैं। इस डाइट प्लान के साथ सुबह केवल 15 मिनट का वर्कआउट आपको बेहतर परिणाम दे सकता है।

सुबह उठने के बाद 2 गिलास गुनगुना पानी पीएं। इससे पेट से जुड़ी समस्या तो दूर होती ही है ये शरीर के हानिकारक तत्वों को भी बाहर निकालने का काम करता है। इसके साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है और बॉडी फैट को नियंत्रित करता है। अगर आप सादा पानी नहीं पी सकते तो आप लेमन डिटॉक्स ड्रिंक पी सकते हैं। पानी में थोड़ा सा नींबू निचोड़कर उसमें स्वादानुसार शहद मिला लें। आपका डिटॉक्स ड्रिंक तैयार है।

ब्रेकफास्ट-
सुबह का ब्रेकफास्ट काफी जरूरी होता है। इसमें आप नीचे दी गई लिस्ट में से कोई भी एक चुन सकते हैं इनमें 250 से ज्यादा कैलोरी नहीं पाई जाती-
ओटमील
ग्रीन टी के साथ ऑमलेट
इडली सांभर
केलॉग कार्नफ्लैक्स
वेजीटेबल सूप के साथ ब्राउन ब्रेड

लंच-
नीचे दिए गए रेसीपीज में से आप कोई सा भी चुन सकते हैं। इनमें 300 तक कैलोरी पाई जाती है।
एक बड़ा बाउल वेजीटेबल सूप के साथ 2 टोस्टेड ब्राउन ब्रेड
सैल्मन मछली के साथ चावल
ब्राउन राइस ,दाल और सलाद

शाम का नाश्ता-
इनमें से आप कोई भी एक चुन सकते हैं-
आटे की बिस्किट के साथ लेमन टी
उबला अंडे के साथ ग्रीन टी,
नट्स
मोमोज
औरेंज जूस
ब्राउन ब्रेड सैंडविच

डिनर-
चिकन नूडल सूप
वेजीटेबल करी, सोया करी या एग करी के साथ 2 रोटियां

रात में सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी जरूर पीएं। ये आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालेगा और कैलोरी को बर्न करने में भी मददगार होगा।

सुबह 15 मिनट हल्के-फुल्के व्यायाम जैसे जॉगिंग, रस्सी कूदना, सूर्य नमस्कार जरूर करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info