healthplanet.net

Posted on

मेडिकल फैमिली हिस्ट्री
जिन लोगों के परिवार में पहले से ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इतिहास रहा है, संभावना है कि उन्हें कभी भी एंग्जाइटी डिसऑर्डर हो सकता है । उदाहरण के लिए ओसीडी, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में आता है ।

घटनाएं जो तनाव में रखती हैं
ऑफिस का तनाव, अपने किसी करीबी के मृत्यु का गम, गर्लफ्रैंड से ब्रेकअप आदि भी एंग्जाइटी डिसऑर्डर के लक्षण हो सकते हैं ।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं
शरीर से संबंधित किसी भी प्रकार का रोग, जैसे थॉयराइड, दमा, शुगर या हृदय संबंधी रोग से भी एंग्जाइटी डिसऑर्डर हो सकता है । जो लोग तनाव में हैं वह भी इसकी चपेट में आ सकते हैं । जैसे, अगर कोई व्यक्ति एक लंबे समय से डिप्रेशन को झेल रहा है, तो उसके काम करने के ढंग और तरीके में गिरावट आने लगती है ।

नशे का सेवन
किसी भी प्रकार का दुख भुलाने या उसे कम करने के लिए लोग अक्सर नशे ( शराब, गांजा, अफीम या दूसरे नशे ) का सहारा लेने लगते हैं । परंतु यह कभी भी एंग्जाइटी का इलाज नहीं हो सकता है । बल्कि यह समस्या को बढ़ाने का काम करेगा । जैसे ही नशे का असर खत्म होगा, समस्या पहले से ज्यादा महसूस होगी ।

पर्सनैलिटी संबंधी डिसऑर्डर
कुछ लोग हर चीज को बिल्कुल सही तरीके से करना चाहते हैं, जिन्हें सोसाइटी परफेक्टनिस्ट भी कहती है परंतु यह एक बहुत बड़ी समस्या बन सकती है क्योंकि यह ज़रुरी नहीं कि चीजें उनके हिसाब से हों और जब ऐसा नहीं होता तो वह दिमागी तौर पर चिंता पाल लेते हैं ।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info