healthplanet.net

Posted on

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ना एक आम समस्या बन गया है जिससे बहुत से लोग पीड़ित हैं। यह एक मोमी जैसा फैटी पदार्थ है, जो आपके खून में पाया जाता है। वैसे तो आपका लीवर भी इसे बनाता है लेकिन इसके बनने की सबसे बड़ी वजह अन्हेल्दी फूड और किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं रहना है।

कोलेस्ट्रॉल क्या है और कितना खतरनाक? ऐसा माना जाता है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए कोलेस्ट्रॉल जरूरी है लेकिन यह अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है। दूसरा होता है गंदा कोलेस्ट्रॉल, जो खून में जमा होकर नसों को ब्लॉक कर देता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल के रोगों के खतरे को बढ़ा देता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण? सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, खून की नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे कई कारण हैं जिनमें वसे से भरपूर चीजों का सेवन, एक्सरसाइज नहीं करना, शराब का सेवन, डायबिटीज या मोटापा जैसे रोग आदि शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे कारण भी हैं, जो हेल्दी डाइट या रेगुलर एक्सरसाइज जैसी आदतों को फॉलो करने के बावजूद आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकते हैं।

फैमिली हिस्ट्री

CDC के अनुसार, अगर आपके परिवार में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या चलती चली आ रही है, तो आपको भी हाई कोलेस्ट्रॉल होने की अधिक संभावना है। आपको उन लोगों की तुलना में अधिक बार अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल जांच करवाने की जरूरत हो सकती है। अगर आप ऐसे लोगों में हैं, तो आपको ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।

उम्र बढ़ना भी है एक बड़ा कारण

हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए हर किसी का जोखिम उम्र के साथ बढ़ता जाता है। इसका कारण यह है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर खून से कोलेस्ट्रॉल को उतनी अच्छी तरह से साफ नहीं कर पाता है, जितना कि युवावस्था में कर सकता है। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है और हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

महिलाओं को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का ज्यादा खतरा

सीडीसी का मानना है कि लगभग 55 वर्ष की आयु तक (या रजोनिवृत्ति तक) पुरुषों की तुलना में महिलाओं में खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) बढ़ने का ज्यादा खतरा होता है। दूसरा, किसी भी उम्र में पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसलिए अगर आप महिला हैं, तो आपको अपने खाने-पीने एक्सरसाइज का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि लेवल कंट्रोल रहे।

हाई सैचुरेटेड डाइट लेना इसका बड़ा कारण है। इसी तरह शारीरिक गतिविधि नहीं करने से आपका वजन बढ़ सकता है, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। स्मोकिंग से आपकी नसों को नुकसान पहुंचता है, जिससे उनमें वसा जमा होने की संभावना बढ़ जाती है।
कोलेस्ट्रॉल की जड़ हैं खाने की ये 5 पीली चीजें, आज ही बना लें दूरी


मोटापा आपका सबसे बड़ा दुश्मन
मोटापा हाई ट्राइग्लिसराइड लेवल, हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल और लो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल से जुड़ा हुआ है। मोटापा हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का भी कारण बन सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info