healthplanet.net

Posted on

इन वजहों से कमजोर होती है इम्युनिटी
डॉक्टर्स कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। इसके लिए विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। इम्यून सिस्टम का काम जीवाणु, कीटाणु, वायरस से शरीर की रक्षा करना है। युवावस्था में इम्युनिटी बहुत मजबूत रहती है, लेकिन उम्र के साथ इस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हालांकि, खानपान और वर्कआउट से इसे संतुलित रखा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होती है, उसे संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इम्यून सिस्टम कमजोर क्यों होता है ? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं-

इम्यून सिस्टम क्या है

इम्यून सिस्टम का निर्माण व्हाइट ब्लड सेल्स (लिम्फोसाइट्स) से होता है। साथ ही इसमें शरीर के कई अंगों की अहम भूमिका होती है। इम्यून सिस्टम को दो वर्गों में बांटा गया है। पहला इनैट है जो व्यक्ति की रक्षा बचपन से करता है। जबकि दूसरा एडॉप्टिव इम्यून सिस्टम है। अगर व्यक्ति पर संक्रमित बीमारियों का हमला होता है, तो व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर की रक्षा करता है। हालांकि, इस मौके पर भी व्हाइट ब्लड सेल्स का मजबूत होना जरूरी होता है।

इम्युनिटी कमजोर होने के कारण

इम्यून सिस्टम के कमजोर होने की कई वजह हैं। इनमें गलत खानपान, खराब जीवनशैली, अत्यधिक तनाव लेना, कम सोना, शराब और धूम्रपान आदि शामिल हैं। इनमें सुधार कर व्यक्ति अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info