Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात में क्या खाना चाहिए
1. दूध
रात को दूध पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रात को दूध पीने की सलाह देते हैं। इसलिए आपको भी रात को सोते समय दूध जरूर पीना चाहिए। लेकिन आपको रात में लो फैट मिल्क पीना चाहिए, क्योंकि इसे डाइजेस्ट करना थोड़ा आसान होता है। रात को दूध पीने से आपको नींद अच्छी आएगी। आप दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते है।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां
वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियों को दिन या रात किसी भी समय खा सकते हैं। लेकिन रात के समय हरी पत्तेदार सब्जियां खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर अधिक होता है। ऐसे में फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है और सुबह पेट को आसानी से साफ कर सकता है।
3. खिचड़ी
रात को खिचड़ी खाना भी काफी लाभकारी माना जाता है। खिचड़ी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। वहीं अगर आप रात में खिचड़ी खाते हैं, तो यह आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है। यानी खिचड़ी पाचन में आसान होती है, इसलिए आप रात को खिचड़ी खा सकते हैं। लेकिन खिचड़ी में चावल की तुलना में दाल को अधिक शामिल करें। आप खिचड़ी में मूंग की दाल डाल सकते हैं।
4. मूंग-मसूर की दाल
रात के समय वैसे तो दाल खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि दाल पेट में गैस बना सकती है। लेकिन आप रात को मूंग और मसूर की दाल खा सकते हैं। इसके लिए मूंग और मसूर की दाल को मिक्स करके बनाया जा सकता है। ये दोनों दालें आसानी से डाइजेस्ट हो जाती हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। रात को उड़द, चने, छोले या राजमा जैसे दालों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
5. सूप
कई लोग रात को दाल, चावल और रोटी आदि खाने से परहेज करते हैं। खासकर जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, वे रात को हैवी खाना खाने से बचते हैं। ऐसे में वे सूप पीना पसंद करते हैं। सूप पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे आसानी से डाइजेस्ट किया जा सकता है। सूप पीने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। आप दाल या सब्जियों का सूप बना सकते हैं। इसमें घी और हल्के मसाले डालकर पी सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |