healthplanet.net

Posted on

ज्यादातर महिलाएं नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं। मगर खानपान के ठीक न होने एवं अन्य कॉप्लिकेशन्स के चलते उन्हें आपरेशन कराना पड़ता है। इससे उनकी मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं। इस समस्या से बचने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

1.डिलीवरी पूरी तरह से नॉर्मल हो इसके लिए डाइट में पूरे नौ महीने तक दाल और फली का सेवन जरूर करें। पके हुए रूप में दाल 15 ग्राम प्रोटीन प्रदान करती है।

2.सामान्य डिलीवरी के लिए संतरे का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है। इसके अलावा संतरे में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शिशु की त्वचा को नरम और सुंदर बनाता है।

3.गर्भावस्था के समय महिला को प्रोटीन और कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए दैनिक आहार में ग्रीक योगर्ट और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।

4.कम वसा वाले मीट में आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। ये हीमोग्लोबिन की कमी पूरी करता है।

5.नॉर्मल डिलीवरी के लिए गर्भवती महिलाओं को पूरे नौ महीनों तक शकरकंद खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि शकरकंद में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह शिशु के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है।

6.सामान्य प्रसव के लिए ब्रोकोली खाना भी अच्छा रहता है। इसमें फोलेट, कैल्शियम और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है।

7.प्रसव के दौरान थकान होना एक बहुत ही आम बात है। ऐसे में केला आपको अधिक ऊर्जा प्रदान कर थकान के प्रभाव को कम करता है।

8.गर्भावस्था के दिनों में पालक आपके आहार का जरूरी हिस्सा होना चाहिए। ये आपके शरीर को आयरन, कैल्शियम और फोलेट प्रदान करता है।

9.ओट्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है। प्रेगनेंसी में इसे खाने पर कमजोरी दूर होती है।

10.नट्स में अच्छी मात्रा में फैट और कैलोरी होती है, जो सामान्य प्रसव के लिए जरूरी है। इससे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info