Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शरीर में बढ़े हुए आयरन को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय, दिखेगा असर
शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए कैसे नैचुरल तरीके से आयरन की मात्रा को कम कर सकते हैं।
शरीर को स्वस्थ रहने के लिए बहुत सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें से एक है आयरन। आयरन शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ खून की कमी को पूरा करता है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो वह एनीमिया के शिकार हो सकता हैं। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए हरी सब्जियां, चना, गुड़, केला आदि का सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में आयरन अधिक भी हो सकती है, जिसके कारण आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
शरीर में आयरन की अधिकता होने पर आपकी कोशिकाओं पर अधिक प्रेशर पड़ता है। इसके साथ ही दिल की बीमारी, लिवर डैमेज, हड्डियां कमजोर जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वामी रामदेव से जानिए आयरन की अधिकता को कैसे करें कम।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी से हो सकते हैं कई खतरनाक रोगों के शिकार, स्वामी रामदेव से जानें यौगिक उपाय
शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाने पर दिखेंगे ये लक्षण
लिवर का बढ़ जाना या दर्द होना
थकान
दर्द सहित पेट के सामान्य लक्षण।
दिल की अनियमित धड़कन।
जोड़ों का दर्द
सुस्ती
मांसपेशियों में कमजोरी
बाल पतले होना
अचानक वजन कम होना
आयरन युक्त चीजों का सेवन करें कम
अगर आपके शरीर में आयरन की अधिकता है तो आयरन युक्त फूड्स जैसे पालक, गुड़, हरी सब्जियां, किशमिश, कद्दू, अलसी आदि का सेवन कम कर दें।
गोधन अर्क
औषधीय गुणों से भरपूर गोधन अर्क सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आपके शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ गई है तो रोजाना सुबह खाली पेट गोधन अर्क का सेवन करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
सर्दियों में डायबिटीज का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने का कारगर उपाय
गोखरू
किडनी, हार्ट को हेल्दी रखने के साथ यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में गोखरू काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इसका सेवन करके आप आयरन की अधिकता को भी कम कर सकते हैं। गोखरू, सर्वकल्प क्वाथ और कायाकल्प का क्वाथ पिएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
शंख प्रक्षालन
यह शरीर के हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। प्रक्षालन क्रिया में शंख का अर्थ होता है आंते और प्रक्षालन का अर्थ होता है धोना या सफाई करना। स्वामी रामदेव के अनुसार इस क्रिया को करने से आपके शरीर में आयरन नॉर्मल मात्रा में आ जाएगा।
अनुलोम विलोम
आयरन की अधिकता को कम करने के लिए अनुलोम विलोम भी काफी कारगर है। रोजाना 10 मिनट से आधा घंटे तक इस प्राणायाम को कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |