Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कैल्शियम और आयरन की गोली लेते समय क्या आप भी करते हैं ये गलती? एक्सपर्ट से जानें इन्हें लेने का सही तरीका
कैल्शियम और आयरन की गोलियों का सेवन एक-साथ नहीं करना चाहिए। चलिए डायटीशियन पूजा माखिजा से जानते हैं क्यों?
कैल्शियम और आयरन की गोली लेते समय क्या आप भी करते हैं ये गलती? एक्सपर्ट से जानें इन्हें लेने का सही तरीका
आधुनिक लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। हेल्दी डाइट न लेने के कारण एनीमिया, थकावट, कमजोर हड्डियां और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से लोग जूझ रहे हैं। अनहेल्दी डाइट से शरीर को कैल्शियम और आयरन सही से नहीं मिल पाता है। कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां काफी कमजोर होने लगती हैं। वहीं, आयरन से शरीर में खून की कमी होने लगती है। शरीर में इन तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट देते हैं। लेकिन हम में से कई लोग इसे खाने के दौरान भी गलती कर बैठते हैं। जिसकी वजह से इसका असर भी हमारे शरीर में नहीं होता है। इसी विषय को लेकर सेलेब्रिटी डायटीशियन पूजा माखिजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। चलिए जानते हैं क्या कहती हैं एक्सपर्ट-
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
इस वीडियों में पूजा ने कहा कि कई लोग अपने शरीर में विटामिंस और मिनरल्स की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं। प्रेग्नेंसी, शरीर में खून की कमी और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को कैल्शियम और आयरन की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स दी जाती हैं। लेकिन इन गोलियों को लेते समय हम में से कई लोग एक सामान्य गलती कर बैठते हैं। वह है दोनों गोलियों को एक साथ खाना। जी हां, हम में से कई ऐसे हैं, जो आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट को एक साथ खा जाते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं होता है। दरअसल, दोनों सप्लीमेंट्स में काफी समानता (great affinity each other) होती है। दोनों में समान संग्राहक (receptor) गुण भी होता है। इसलिए ये दोनों पोषक तत्व शरीर में एक दूसरे अवशोषित होने में बाधा उत्पन्न करते हैं। ऐसे में अगर आप इन दोनों सप्लीमेंट का एक साथ सेवन करते हैं, तो शरीर पर इसका असर नहीं हो। इसलिए दोनों का सेवन अलग-अलग करना चाहिए।
कब और कैसे खाएं?
डायटीशियन पूजा माखिजा का कहना है कि दोनों गोलियों के बीच करीब करीब 6 घंटे का अंतर होना चाहिए। जैसे- कैल्शियम की गोली आप डिनर के बाद खा लें। वहीं, आयरन की गोलियां लंच के बाद खा लें। अगर आप दोनों गोलियों को एक साथ खाते हैं, जो इनका शरीर पर सही तरीके से असर नहीं पड़ता है। ऐसे में आपके शरीर में इन तत्वों की कमी रह ही जाती है।
आयरन गोली लेने के बावजूद क्यों होती है खून की कमी?
कई बार आपने देखा होगा कि प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर कैल्शियम और आयरन की गोलियां खाने के लिए देते हैं। ताकि उनके शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी न हो। इस दौरान महिला अपने डाइट का विशेष ख्याल भी रखती हैं। सारे सप्लीमेंट्स समय पर लेती हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखना भूल जाती हैं कि उन्हें कैल्शियम और आयरन सप्लीमेंट एक साथ नहीं लेना है। उनकी इस छोटी सी गलती की वजह से उनके शरीर में खून की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो आयरन की गोलियों को खाने के तुरंत बाद दूध या फिर दूध से बनी अन्य चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
जरूरी सलाह
ध्यान रखें कि कभी भी खुद से कोई दवा या फिर सप्लीमेंट न लें। डॉक्टर की सलाहनुसार की कैल्शियम और आयरन की गोलियों का सेवन करें। दो अलग-अलग सप्लीमेंट गोलियों को खाने के के बीच अंतर रखें। आयरन की गोली खाने के तुरंत बाद दूध से बनी चीजों का भी सेवन न करें।
| --------------------------- | --------------------------- |