Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बहुत घातक होता है फंगल साइनसाइटिस इन्फेक्शन, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
Fungal Sinusitis in Hindi: फंगल साइनसाइटिस इन्फेक्शन कान में होने वाला गंभीर इन्फेक्शन है, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज।
Fungal Sinusitis in Hindi: नाक शरीर का एक ऐसा अंग है जो हवा में मौजूद प्रदूषित कणों से सबसे पहले संपर्क में आता है। सांस लेते समय हवा में मौजूद धूल, मिट्टी और कीटाणुओं को फिल्टर करने का काम भी नाक का होता है। हवा में मौजूद इन कणों की वजह से नाक में गंभीर इन्फेक्शन का खतरा रहता है। आपकी नाक, आंख और मुंह आदि आपस में कनेक्टेड होते हैं। इस वजह से नाक में इन्फेक्शन होने पर नाक के अलावा मुंह, गले, आंख और ब्रेन में भी इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है। नाक में होने वाला गंभीर इन्फेक्शन फंगल साइनसाइटिस (Fungal Sinusitis) भी ऐसा ही इन्फेक्शन है जिसमें नाक में होने वाला इन्फेक्शन दिमाग, मुंह, गला और आंख में भी फैल जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं फंगल साइनसाइटिस के बारे में।
फंगल साइनसाइटिस इन्फेक्शन क्या है?- What is Fungal Sinusitis in Hindi
फंगल साइनसाइटिस नाक में होने वाला एक गंभीर इन्फेक्शन है जिसे साइनस इन्फेक्शन भी कहते हैं। फंगल यानी कवक के संक्रमण से पैदा होने वाली यह समस्या नाक के साथ-साथ आंख, गले और ब्रेन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इस समस्या में सही समय पर इलाज न लेना बहुत घातक माना जाता है। क्लीवलैंड क्लिनिक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक यह इन्फेक्शन दो तरह का होता है- पहला इनवेसिव और दूसरा नॉन इनवेसिव। इस समस्या में इलाज न लेने से मरीज की जान भी जा सकती है।
फंगल साइनसाइटिस के कारण- What Causes Fungal Sinusitis?
फंगल साइनसाइटिस इन्फेक्शन कवक, मोल्ड या यीस्ट के कारण होते हैं। ये जब नाक में पहुंचते है तो साइनस की दीवार पर चिपक जाते हैं। ये फंगल नाक के जरिए कान, गले, आंख और ब्रेन में पहुंच सकता है। ऐसे लोग जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें फंगल साइनसाइटिस इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है।
फंगल साइनसाइटिस इन्फेक्शन के लक्षण- Fungal Sinusitis Symptoms in Hindi
फंगल साइनसाइटिस इन्फेक्शन होने पर नाक में सबसे पहले लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे-जैसे ही इन्फेक्शन बढ़ने लगता है वैसे ही इसके लक्षण भी गंभीर होने लगते हैं। फंगल साइनसाइटिस की समस्या में दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-
नाक का बंद होना
गंध या महक न आना
तेज बुखार
नाक बहने की समस्या
तेज सिरदर्द
नाक में सूजन
नाक से स्मेल आना
आंख से दिखाई न देना
आंख में दर्द
फंगल साइनसाइटिस का इलाज- Fungal Sinusitis Treatment
फंगल साइनसाइटिस की समस्या में इलाज के लिए आपको ईएनटी विशेषज्ञ यानी नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए। डॉक्टर इस समस्या में सबसे पहले दूरबीन से नाक की जांच करते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर एमआरआई और सीटी स्कैन जांच भी की जा सकती है। मरीज में इन्फेक्शन की गंभीरता के आधार पर दवाओं के जरिए इलाज किया जाता है। जिन लोगों में यह इन्फेक्शन गंभीर रूप से फैल चुका होता है उन्हें सर्जरी की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
फंगल साइनसाइटिस की समस्या ज्यादातर ऐसे लोगों में होती है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों में भी इसका खतरा ज्यादा रहता है। फंगस साइनसाइटिस की समस्या से बचने के लिए डायबिटीज के मरीजों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत रखनी चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |