healthplanet.net

Posted on

अगर आपकी नाक बंद है या फिर आपकी नाक (allergy or cold ) बह रही है, या आपको लगातार छींक और खांसी आ रही है तो आपके मन में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि आपको सर्दी हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सर्दी के कारण ही ऐसा नहीं होता है बल्कि ये एलर्जी का भी संकेत हो सकता है। एलर्जी और जुकाम (allergy or cold )के बीच के अंतरों को जानकर आप राहत पाने की सही तरीका खोज सकते हैं। लेकिन आपको इन दोनों के बीच अंतर का पता लगाना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको इन दोनों के बीच के मामूली अंतर बता रहे हैं, जिन्हें पहचानकर आप आसानी से राहत पा सकते हैं।
सर्दी क्या है? (What is cold: allergy or cold )

सर्दी (allergy or cold )को आमतौर पर "कॉमन कोल्ड" के रूप में भी जाना जाता है, जो कि एक वायरस के कारण होती है। कई अलग-अलग प्रकार के वायरस जुकाम के लिए जिम्मेदार होते हैं। हालांकि लक्षण और गंभीरता अलग-अलग हो सकती है, आमतौर पर जुकाम एक ही तरह विशेषताओं या फिर लक्षण को साझा करता है।
कॉमन कोल्ड की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं:

सर्दी का वायरस बीमार व्यक्ति के खांसने या छींकने के कारण बूंदों के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पहुंचता है।
खांसी और छींकने के अलावा, सर्दी (allergy or cold )के लक्षणों में गले में खराश, नाक का बहना और बंद नाक शामिल है।
अगर आपको ज्यादा सर्दी है, तो इसके लक्षणों में सिरदर्द, बुखार और शरीर में भी दर्द हो सकता है।
सर्दी से रिकवरी आमतौर पर जल्दी हो जाती है। सामान्य रूप से सर्दी से पीड़ित व्यक्ति 7 से 10 दिन में ठीक हो जाता है।
अगर लक्षण एक या दो सप्ताह से अधिक समय तक रहते हैं, तो वायरस अधिक गंभीर साइनस संक्रमण, निमोनिया या ब्रोंकाइटिस जैसे समस्याओं का कारण बन सकता है।
एलर्जी (allergy or cold ) वाले लोगों को जुकाम होने का खतरा अधिक हो सकता है।

एलर्जी क्या है? (What are allergies: allergy or cold )

एलर्जी (allergy or cold ) तब होती है, जब आपका इम्यून सिस्टम कुछ पदार्थों के प्रति प्रतिकूल प्रतिक्रिया करता है। जब आप किसी एलर्जी करने वाली चीज (इसे एलर्जेन के रूप में जाना जाता है) के संपर्क में आते हैं, तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली हिस्टामाइन नाम के रसायन रिलजी करती है। हिस्टामाइन का रिलीज होना ही एलर्जी के लक्षणों का कारण बनता है।
एलर्जी और जुकाम (allergy or cold )कुछ सामान्य लक्षण हैं, जैसे:

छींक आना

खांसना

गले में खराश

बहती नाक

नाक बंद

आखों से पानी आना

एलर्जी से चकत्ते और आंखों से खुजली होना। कॉमन कोल्ड में आमतौर पर ऐसा नहीं होता है।
कोल्ड या फिर एलर्जी: अंतर कैसे पहचानें (how to differ between two)

चूंकि जुकाम और एलर्जी (allergy or cold ) के कई समान लक्षण होते हैं, इसलिए दो स्थितियों को अलग-अलग बताना मुश्किल हो सकता है। हां एक तरीका है, जिसके जरिए ये पता लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच क्या अंतर है और वे ये है कि आप किस तरह से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, उन लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है।
कोल्ड (allergy or cold ) होने की संभावना तब अधिक होती है, जब:

थकान
दर्द एवं पीड़ा
गले में खराश
बुखार होता है

एलर्जी (allergy or cold ) के कारण होने की अधिक संभावना तब होती है जब:

आंखों में जलन
घरघराहट
त्वचा पर चकत्ते, जैसे एक्जिमा या पित्ती आदि होते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info