Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
: दिल हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है। यह हमारे शरीर के सभी अंगों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होता है। वर्तमान समय में लोगों में हृदय संबंधी रोगों के मामले लोगों में तेजी से बढ़ रहे हैं। यह लोगों की मृत्यु का भी एक बड़ा कारण बनता जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका जैसे बड़े देशों में दिल से जुड़ी बीमारियां मृत्यु का एक बड़ा कारण है। आंकड़ों की मानें तो अमेरिका में ह्रदय रोग से हर सेकंड किसी व्यक्ति की मौत का अनुमान है। अन्य देशों में भी हृदय रोग के कारण मृत्यु के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए हमें दिल के स्वास्थ्य का ख्याल रखना और सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है। आपका दिल स्वस्थ है या नहीं इसके शरीर में कई संकेत देखने को मिलते हैं।
स्वस्थ हृदय के संकेत और लक्षण
हार्ट रेट नियमित होना
आमतौर पर प्रति मिनट हार्ट रेट 60 और 100 बीट होती है। अगर आपकी दिल की धड़कन तेज या धीमी है इसके बारे में आसानी से जान सकते हैं। अगर आपकी हार्ट रेट नियमित है तो आपका दिल स्वस्थ है, अगर नियंत्रण में नहीं है तो यह खतरे की घंटी है।
ब्लड प्रेशर
अगर आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण से बाहर रहता है तो यह भी आपके दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। अगर आपका बीपी कम या ज्यादा है तो यह आपके दिन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में है तो यह भी एक संकेत है कि आपका दिल स्वस्थ है।
ऊर्जा का स्तर
अगर आपका पूरा दिन चुस्त दुरुस्त और एनर्जेटिक रहता है तो इसका अर्थ है कि आपका दिल स्वस्थ है। लेकिन अगर आप सुस्त, बहुत अधिक थकान महसूस करते हैं तो यह बताता है कि आपका हृदय जोखिम में है।
अच्छी ओरल हेल्थ
रिसर्च में पाया गया है कि जिन लोगों के मसूड़े स्वस्थ होते हैं उनका बीपी कम या कंट्रोल रहता है। साथ ही विभिन्न अध्ययनों में डेंटल हेल्थ के स्वास्थ्य को कोरोनरी धमनी रोग और एथेरोस्क्लेरोसिस के बीच संबंध दिखाया गया है।
कोलेस्ट्रॉल
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का सामान्य होना दर्शाता है कि आपका दिल स्वस्थ है लेकिन अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है तो हृदय रोग के जोखिम का एक अहम जोखिम कारक है। यह अनुवांशिक, खराब खानपान और जीवनशैली आदतों के कारण हो सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |