Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बेली बटन की क्लीनिंग, ऑयलिंग है ज़रूरी, स्किन ही नहीं हेल्थ भी होती है बेहतर, मिलते हैं ये 7 फायदे
बेली बटन की क्लीनिंग और ऑयलिंग करने से दिमाग शांत रहता है.
Belly Button Cleaning and Oiling Benefits: शरीर को साफ-सुथरा रखने के लिए लोग स्क्रब और बॉडी वॉश जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए कुछ लोग तेल और महंगे मॉइश्चराइजर भी ट्राई करते हैं मगर क्या आप जानते हैं कि बॉडी के साथ-साथ बेली बटन (Belly button) या नाभि की क्लीनिंग और ऑयलिंग करना भी जरूरी होता है? जी हां, इसकी मदद से आप शरीर की कई दिक्कतों को आसानी से दूर कर सकते हैं.
नहाते समय ज्यादातर लोग बेली बटन की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, बेली बटन को गंदा रखने से आप डायबिटीज और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं. आइए टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, जानते हैं बेली बटन की क्लीनिंग और ऑयलिंग करने का तरीका और इसके कुछ फायदों के बारे में.
बेली बटन की क्लीनिंग एंड ऑयलिंग
बैली बटन को साफ करने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेली बटन पर माइल्ड सोप अप्लाई करें और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें. इससे नाभि आसानी से क्लीन हो जाएगी. वहीं क्लीनिंग के बाद बेली बटन पर ऑयल लगा लें. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.
शांत रहेगा दिमाग
बेली बटन की क्लीनिंग और ऑयलिंग करने से दिमाग शांत रहता है. ऐसे में ना सिर्फ आपकी थकान उतर जाती है, बल्कि आप काफी स्ट्रेस फ्री भी महसूस कर सकते हैं.
त्वचा पर आएगा निखार
बेली बटन में ऑयलिंग का असर आपको पूरी बॉडी पर भी देखने को मिल सकता है. नाभि में ऑयलिंग करने से त्वचा का मॉइश्चर बरकरार रहता है, जिससे आपकी त्वचा चमकदार और दमकती नजर आती है.
दर्द से मिलेगी राहत
बेली बटन की क्लीनिंग और ऑयलिंग करने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलने लगती है. दरअसल, इस जगह तेल लगाने से जोड़ों की हड्डियां मजबूत होती हैं, जिससे ज्वॉइंट पेन काफी हद तक कम हो जाता है.
आंखों के लिए फायदेमंद
नाभि को साफ और मॉइश्चराइज रखना आंखों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. नियमित रूप से बेली बटन में तेल लगाने से आंखों में जलन, खुजली और ड्राइनेस की समस्या दूर हो जाती है.
रिप्रोडक्टिव हेल्थ होगी बेहतर
वैसे तो नाभि की सफाई और ऑयलिंग पुरुष और महिला दोनों के लिए फायदेमंद होती है, मगर महिलाओं के द्वारा बेली बटन में ऑयलिंग करने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ बेहतर होने लगती है. साथ ही महिलाओं में प्रजनन से जुड़ी बीमारियां भी कम देखने को मिलती हैं.
बाल रहेंगे हेल्दी
बेली बटन की ऑयलिंग बालों को नरिश रखने में भी मददगार होती है, जिससे आपको हेयर फॉल और सफेद बालों की समस्या से निजात मिल सकती है. साथ ही आपके बाल लम्बे, घने और खूबसूरत दिखते हैं.
पाचन तंत्र रहेगा मजबूत
बेली बटन की नियमित रूप से क्लीनिंग और ऑयलिंग करने से शरीर का पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है. इससे पेट में गैस, एसिडिटी और डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |