healthplanet.net

Posted on

पेशाब में शुगर के लक्षण

यदि आपको शुगर की समस्या हो रही है तो आपको यूरिन में शुगर के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ये लक्षण कुछ इस प्रकार के हो सकते हैं:

पेशाब का रंग और टेक्सचर

जब यूरिन में बहुत ज्यादा शुगर जमा हो जाती है तो यूरिन का रंग क्लॉउडी हो जाता है। यदि आपका यूरिन क्लॉउडी दिखे, तो डायबिटीज के अन्य लक्षणों पर भी ध्यान दें, जैसे बार-बार पेशाब आना और अत्यधिक प्यास लगना आदि।

ध्यान रहे क्लॉउडी यूरिन डायबिटीज के अलावा अन्य बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है। इसलिए पेशाब के रंग पर ध्यान देते रहें और अगर स्वास्थ्य में किसी तरह की असुविधा महसूस हो तो डॉक्टर से जरूर बात करें।

बार-बार पेशाब जाना

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शुगर में बार-बार पेशाब आना मधुमेह के सबसे कॉमन लक्षणों में से एक है। शुगर की मात्रा ब्लड में अधिक हो जाने से अतिरिक्त ग्लूकोज को निकलने के लिए किडनी को अधिक काम करना पड़ता है। उसी वजह से बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। इसके अलावा, डायबिटीज के दौरान व्यक्ति को प्यास बहुत लगती है, जो कि मधुमेह के सामान्य लक्षणों में से एक है। ज़्यादा पानी पीना भी बार-बार पेशाब जाने क्क कारण बन सकता है।


बार -बार पेशाब जाना इस बात का संकेत है कि डायबिटीज मेलिटस की स्थिति पैदा हो गई है। अगर आप 24 घंटे में 6 से 7 बार पेशाब जाते हैं तो इसे सामान्य माना जाता है, लेकिन इससे ज्यादा बार पेशाब जा रहे हैं तो डायबिटीज का टेस्ट अवश्य कराएं और डॉक्टर से संपर्क करें।

पेशाब की स्मेल में चेंज

यदि आप डायबिटीज की स्थिति से गुजर रहे हैं तो आपकी यूरिन की स्मेल चेंज हो जाती है। इसका मतलब यह है कि शरीर शुगर को प्रोसेस नहीं कर पाता है जैसा सामान्य लोगों का शरीर करता है। अतः उनके खून में अतिरिक्त ग्लूकोज बढ़ जाता है, जिसे शरीर पेशाब द्वारा बाहर निकालने की कोशिश करता है।

जब पेशाब में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो पेशाब से बदबू आ सकती है और यह बदबू मीठी सी या फलों जैसी हो सकती है। ऐसे में अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं और हो सके तो यूरिन टेस्ट भी करवाएं।


यूरिन टेस्ट से डायबिटीज कैसे पता करते हैं-

डायबिटीज के लिए यूरिन टेस्ट में ग्लूकोज और कीटोन्स की उपस्थिति का पता लगाने के लिए लैब में यूरिन टेस्ट किया जाता है।


यदि ग्लूकोज और कीटोन्स दोनों में से कोई भी यूरिन में मौजूद है, तो इसका मतलब यह है कि शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं है। हाई ग्लूकोज लेवल का मतलब यह है कि टेस्ट के समय आपका ब्लड शुगर लेवल हाई है। इस तरह यूरिन टेस्ट द्वारा डायबिटीज का पता लगा सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info