Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खाना निगलने में दिक्कत हो तो आजमाएं ये 8 टिप्स -
1. सीधा बैठें – भले आप जितना मर्जी थका हुआ महसूस कर रहे हों, लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि लेटकर कुछ भी ना खाएं, ना पिएं. अगर बैठने में तकलीफ हो तो तकियों और कुशन का सहारा लेकर बैठें और भोजन करें.
2. खाते ही ना लेटें – खाना खाने या पानी पीने के तुरंत बाद ना लेटें. खाना खाने के बाद कम के कम आधे घंटे तक सीधा बैठें, खड़े रहें या वॉक करें.
3. हल्का खाना खाएं – हल्का और गीला खाना खाएं. ध्यान रखें कि ठोस खाना छोटे-छोटे हिस्सों में कटा हो, ताकि निकलने में आसानी हो. फिर भी निगलने में दिक्कत होने पर उसे खाने योग्य पतला कर लें.
4. खाने पर ध्यान दें – जब आप कुछ भी खा या पी रहे हों तो अपना पूरा ध्यान उसी पर लगाएं. इससे भोजन के आपके गले में अटकने या खांसी आने की आशंका कम होगी.
5. धीरे-धीरे खाएं – जब भी कुछ खाएं या पिएं तो जल्दबाजी ना करें. खाने के छोटे-छोटे निवाले लें और छोटी-छोटी घूंट भरकर पानी या फ्लूड लें. निगलने से पहले खाने को अच्छी तरह से चबाएं और दो निवालों के बीच पानी की घूंट लेकर निगलने की प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं.
6. एक-एक निवाला करके खाएं – मुंह में एक और निवाला डालने से पहले सुनिश्चित कर लें कि पहले वाला निवाला निगल लिया है. पानी को भी धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पिएं.
7. छोटे-छोटे निवाले लें – डिस्फेजिया की वजह से भोजन करना भी थकाऊ काम हो सकता है. इसलिए अपनी ऊर्जा को बचाने के लिए दिनभर में कई हिस्सों में खाएं.
8. खाने के बीच ब्रेक लें – अगर खाना खाने के दौरान आपको थकान होने लगे, सांस लेने में तकलीफ हो, गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होने लगे तो कुछ देर के लिए रुक जाएं. परेशानी दूर होने के बाद कुछ देर में फिर खाना-पीना शुरू कर सकते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |