healthplanet.net

Posted on

हर्बल टी क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में फायदेमंद (Herbal Tea Beneficial to Reduce Creatinine Level)
–माना जाता है कि कुछ खास तरह की हर्बल चाय ब्लड में उपस्थित क्रिएटिनिन की मात्रा को कम करने में सहायता करती हैं। हर्बल चाय किडनी को अधिक मूत्र उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करती है। इस तरह अधिक मात्रा में क्रिएटिनिन शरीर के बाहर निकल जाता है। इसलिए बढ़े हुए क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने के लिए नियमित रूप से हर्बल टी लें। रोजाना लगभग 250 ml तक हर्बल टी जरूर पिया करें।

नेटल लीफ
आपके रेनल एक्सक्रीशन को बढ़ाने में मदद कर सकती है, साथ ही ये ज्यादा मात्रा में मौजूद क्रिएटिनिन को भी बाहर निकालने में मदद कर सकती है। नेटल लीफ को सप्लिमेंट्स के रूप में लिया जा सकता है या फिर इसे चाय के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नेटल लीफ भी मूत्र निष्कासन को बढ़ाकर अतिरिक्त क्रिएटिनिन को भी बाहर निकालने में मदद करते हैं। नेटल में हिस्टामिन नामक तत्व होता है जो किडनी में पहुंचकर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। इससे यूरीन फिल्ट्रेशन बढ़ जाता है। नेटल लीफ को आप सप्लीमेंट्स के रूप में या चाय बनाकर पी सकते हैं।


सैल्विया क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में फायदेमंद (Salvia Beneficial to Reduce Creatinine Level)

सैल्विया एक तरह का हर्ब होता है, जो ग्लोगेरुलर फिल्ट्रेशन रेट को बढ़ाने में मदद कर सकती है, जो कि क्रिएटिनिन को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। सैल्विया में लिथेस्पर्मेट-बी होता है, जो कि रेनल फंक्शन को बढ़ावा देने में मदद करता है।
पानी क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में फायदेमंद (Water Beneficial to Reduce Creatinine Level)



शायद आप विश्वास नहीं करेंगे कि डिहाइड्रेशन की वजह से भी आपका क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ सकता है। शरीर में पानी की कमी होगी तो मूत्र का निष्कासन भी कम होगा। यूरिन के जरिये ही क्रिएटिनिन शरीर से बाहर निकलता है इसलिए ऐसे में यूरिन में कमी की वजह से इस विषैले पदार्थ का भी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। दिनभर में सात से आठ ग्लास पानी पीना ही चाहिए। डिहाइड्रेशन की वजह से आपका क्रिएटिनिन लेवल बढ़ सकता है। इसलिए आपको हमेशा हाईड्रेटेड बने रहना बेहद जरूरी होता है।

गाजर के सेवन से गुर्दे के रोग से राहत (Carrot Beneficial for Healthy Kidney)

गाजर के रस के सेवन से गुर्दे के रोगों में आराम मिलता है।
बेल के गुदे का सेवन गुर्दे के रोग में लाभकारी (Wood Apple Benefits in Kidney Disease)

बेल के गूदे के सेवन से भी लाभ होता है परंतु इसका नियमित सेवन जरूरी है।
सेब गुर्दे के लिए फायदेमंद (Apple Beneficial for Kidney Disease)

सेब खाने से गुर्दे के रोग ठीक हो जाते हैं।


solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info