Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नेचुरली मुंहासे फ्री त्वचा कैसे पाएं-
1. अपने डाइजेशन पर काम करें
आपका पेट और चेहरे की सुंदरता दोनों आपस में जुड़ा हुआ है। जो महिलाएं अधिक मसालेदार, खट्टा और नमकीन खाना खाती हैं, उन्हें पिंपल्स की समस्या होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए इस तरह के भोजन को खाने से बचें।
2. हाइड्रेटेड रहें
हाइड्रेटेड रहने का मतलब है ग्लोइंग त्वचा पाना। आपको अपनी आंतरिक और बाहरी सतह को हाइड्रेट बनाने की जरूरत होती है। ऐसा नहीं होने पर आपका शरीर ड्राई और डल हो जाता है। हमारी त्वचा के साथ भी ऐसा ही है। अपनी त्वचा के लिए पर्याप्त पानी लेना न भूलें।
3. प्राणायाम करना
तनाव और हार्मोनल असंतुलन के साथ पिंपल्स और अन्य त्वचा विकार अधिक बढ़ जाते हैं। आपको अपनी हेल्दी त्वचा को प्रोत्साहित करने के लिए अपने नकारात्मक विचारों और तनाव को दूर करने की आवश्यकता होती है और फिजिकल एक्टिविटी करने से पिंपल्स को ठीक करने में मदद मिलती है और त्वचा में सुधार होता है। आयुर्वेद के अनुसार तनाव से राहत पाने के लिए प्राणायाम और मेडिटेशन सबसे अच्छा काम करते हैं।
4. चेहरा धोने के लिए बर्फ का पानी
अगर आपकी त्वचा ऑयली है और पिंपल्स की संभावना अधिक है तो आप इसे जरूर आजमाएं, दिन में एक बार बर्फ के पानी से अपना चेहरा धोएं।
5. ऑर्गेनिक और आयुर्वेदिक फेस मास्क का इस्तेमाल
आयुर्वेद आपकी त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत सी जड़ी-बूटियों का सुझाव देता है ताकि मुंहासों को रोका और ठीक किया जा सके और आपकी त्वचा को हेल्दी बनाया जा सके। ऑर्गेनिक और आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करें और उन प्रोडक्ट्स से दूर रहें जो अत्यधिक केमिकल्स से भरपूर होते हैं।
इन उपायों को आजमाएं, 1 हफ्ते में गायब हो जाएंगे मुंहासे :-
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल मुंहासों सहित आपकी सभी सौंदर्य समस्याओं के लिए वरदान माना गया है। यह तेल एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण से भरा होता है, जो हानिकारक जीवाणुओं को तेजी से निकालकर मुंहासों को ठीक करता है। इसे फेस पर लगाने के लिए टी ट्री ऑयल की 2 बूंदें लें और उसमें (नारियल तेल/बादाम तेल/जोजोबा तेल) की 10 बूंदें मिलाएं। इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। बाद में गर्म पानी से धो लें।
बर्फ का टुकड़ा
अगर आपके घर में बर्फ का एक टुकड़ा मौजूद है तो पिंपल में काफी आराम मिल सकता है। बर्फ असल में पिंपल की लालिमा को कम करता है जिससे सूजन कम होती और जलन में भी कमी आती है। बर्फ के जरिए पिंपल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल पूरी तरह निकल जाता है। एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े को लपेटकर उसे कुछ सेकंड्स के लिए चेहरे पर लगाएं।
नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियों को पीसकर उसे चेहरे पर लगाने से फुंसियां और मुंहासे पूरी तरह से मिट सकते हैं। इसकी पत्तियों को पानी में उबालें और उसे ठंडा करके उस पानी से मुंह धो लें, मुंहासे दूर हो जाएंगे।
भाप उपचार
चेहरे की दमक के लिए स्टीम(भाप) उपचार बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ गंदगी हटाता है बल्कि चेहरे की त्वचा को मुलायम भी रखता है। दरअसल, स्टीम उपचार के जरिए पोर्स खुल जाते हैं। नतीजतन त्वचा को सांस लेने में आसानी होती है। स्टीम उपचार लेने से चेहरे में गंदगी नहीं जमती जिससे पिंपल्स में आराम मिलता है।
दालचीनी और शहद
यह एक ऐसा उपाय है जो मुंहासों के मामले में कभी फेल नहीं होता। शहद और दालचीनी को मिलाकर जब एक साथ मुंहासों पर लगाया जाता है, तो उनके एंटीबैक्टीरियल गुण चेहरे को बेदाग बनाकर मुंहासों का सफाया कर देते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर मिनाएं और मुहांसों पर एक कॉटन बॉल की मदद से लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे अच्छी तरह से धो लें।
टूथपेस्ट लगाएं
सफेद टूथपेस्ट काफी हद तक बर्फ ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। सफेद टूथपेस्ट को तकरीबन 1 घंटे के लिए पिंपल्स पर लगाकर छोड़ दें। लेकिन यह ध्यान रखें कि आपका टूथपेस्ट जेल वाला न हो। पिंपल्स हटाने के लिए सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें।
संतरे के छिलके
सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं ताकि चेहरे के पोर्स खुल सकें। इसके बाद संतरे के छिलके को पिंपल्स पर लगाएं। ऐसा एक घंटे तक करते रहें। संतरे के छिलके में मौजूद विटमिन सी आपके पिंपल्स को ठीक करने में मदद करेगा।
लहसुन का चमत्कार
लहसुन पिंपल्स को हटाने के लिए किसी चमत्कारिक उपचार से कम नहीं है। दरअसल, लहसुन ऐंटिवायरल, ऐंटिफंगल, ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिऑक्सिडेंट है जो तेजी से घाव को भरता है। लहसुन को छीलकर उसे अपने पिंपल्स पर लगाना है। 5 से 7 मिनट तक लहसुन लगाने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोना है। आप इसी प्रक्रिया को एक घंटे बाद दोहरा सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |