Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बीमारी होने पर जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो आपने अक्सर देखा होगा कि डॉक्टर जीभ भी चेक करते हैं। दरअसल हमारी जीभ कई बीमारियों के लक्षण बता देती है। आप खुद भी जीभ में होने वाले बदलावों को देखकर पता कर सकते हैं कि आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार तो नहीं होने वाले। ईएनटी इन लक्षणों के होने पर संबंधित व्यक्ति को सीधे डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। ताकि फर्स्ट स्टेज में ही प्रॉब्लम को खत्म किया जा सके।
सफेद छाले हो रहे हैं तो...
- जीभ पर सफेद छाले हो रहे हैं तो यह पेट की गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं। हमारी जबान का सीधा संबंध हमारे पेट से होता है। पाचन में गड़बड़ी होने पर कई बार जीभ पर लाल, सफेद छाले हो जाते हैं।
जीभ पर पीले रंग की कोटिंग है तो...
- जीभ पर सफेद रंग की हल्की से कोटिंग है तो यह जीभ के स्वस्थ होने का साइन है। इससे कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन ये कोटिंग पीले रंग की है और हल्की मोटी है तो यीस्ट इंफेक्शन का साइन हो सकता है।
जीभ ज्यादा मुलायम है तो...
- अगर जबान का रंग गहरा लाल हो गया है और यह बहुत मुलायम महसूस हो रही है तो यह शरीर में विटामिन बी12 या आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।
जीभ गहरी लाल रंग की है तो...
- यह भी इंफेक्शन का लक्षण है। कई बार कावासाकी रोग या लाल बुखार की वजह से भी जीभ लाल हो सकती है। वहीं यदि हल्की सफेद है तो यह एनीमिया का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है।
जीभ पर लाल, सफेद धक्के हैं तो...
- तंबाकू, सुपाड़ी खाने वालों की जीभ में अक्सर सफेद स्पॉट हो जाते हैं। कई बार ज्यादा तला भुना खाने के कारण एसिड की मात्रा बढ़ने से भी यह हो जाते हैं। यदि एक दो हफ्ते में भी यह जाएं नहीं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
जीभ ज्यादा चिकनी है तो...
- जीभ का ऊपरी हिस्सा हल्का सा खुरदुरा होता है। यदि यह एकदम चिकना है तो यह विटामिन की कमी का लक्षण हो सकता है। यह प्रॉब्लम शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है।
जीभ पर छाले हैं तो...
- कई बार जीभ पर छाले हो जाते हैं। कई बार बहुत तीखा खाने के कारण भी ये हो जाते हैं। ऐसा बहुत ज्यादा तनाव में रहने, पेट खराब होने आदि से होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |