healthplanet.net

Posted on

आईवीएफ से मां बनने के बाद कैसे होते हैं प्रेग्‍नेंसी के लक्षण, कितने दिनों बाद आते हैं सामने
जिन कपल्‍स को नैचुरली कंसीव करने में दिक्‍कत आती है, वे आईवीएफ जैसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की मदद से कंसीव कर सकते हैं। आईवीएफ एक फर्टिलिटी ट्रीटमेंट है जिसमें भ्रूण को सीधा गर्भाशय के अंदर इंप्‍लांट किया जाता है।
pregnancy symptoms after ivf treatment in hindi
आईवीएफ से मां बनने के बाद कैसे होते हैं प्रेग्‍नेंसी के लक्षण, कितने दिनों बाद आते हैं सामने
आईवीएफ प्रेग्‍नेंसी भी नॉर्मल प्रेग्‍नेंसी की तरह ही होती है लेकिन इसके लक्षण दिखने में लगभग दो हफ्ते का समय लग जाता है। अगर आपने भी आईवीएफ ट्रीटमेंट ली है, तो आपको इस ट्रीटमेंट के बाद दिखने वाले प्रेग्‍नेंसी लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए।यहां हम आपको आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद दिखने वाले प्रेग्‍नेंसी के कुछ आम लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। इन लक्षणों एवं संकेतों की मदद से आप जान सकती हैं कि आपका आईवीएफ इंप्‍लांट सफल हो चुका है।
​आईवीएफ ट्रीटमेंट

अमेरिकन एकेडमी ऑफ फैमिली फिजीशियन में प्रकाशित एक लेख के अनुसार 6 से 12 महीने तक कोशिश करने के बाद भी यदि कोई महिला कंसीव नहीं कर पाती है, तो उस स्थिति को इनफर्टिलिटी कहा जाता है। इसमें आईवीएफ जैसी ट्रीटमेंट की मदद से महिला को गर्भधारण करवाया जा सकता है।

अमेरिकन प्रेग्‍नेंसी ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार आईवीएफ की प्रक्रिया में महिला के एग को लैब में स्‍पर्म के साथ फर्टिलाइज किया जाता है और फिर उसे इंक्‍यूबेटर में रखा जाता है। कुछ दिनों के बाद भ्रूण को सीधा महिला के गर्भाशय में डाल दिया जाता है। अधिकतर मामलों में प्रेग्‍नेंसी के शुरुआती लक्षण दिखने में लगभग दो हफ्ते का समय लग जाता है।

भ्रूण के गर्भाशय में इंप्‍लांट होने के बाद प्रेग्‍नेंसी के लक्षण दिखने का इंतजार शुरू हो जाता है। गर्भावस्‍था में इस बात का ध्‍यान रखें कि हर महिला की प्रेग्‍नेंसी अलग होती है और उनमें लक्षण भी अलग हो सकते हैं। यहां हम आपको आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद गर्भवती महिलाओं में दिखने वाले कुछ आम लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।
​पीरियड मिस होना और सिरदर्द

आपको जानकर हैरानी होगी कि हर प्रेगनेंट महिला के पीरियड मिस नहीं होते हैं। आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद इंप्‍लांट के लगभग दाे हफ्ते बाद भी महिलाओं को अक्‍सर ब्‍ल‍ीडिंग या स्‍पॉटिंग होती है।

इसके अलावा हार्मोंस में उतार-चढ़ाव की वजह से प्रेग्‍नेंसी में सिरदर्द होना भी आम बात है। अगर आपको आईवीएफ के दो सप्‍ताह के बाद सिरदर्द की शिकायत होने लगी है, तो यह प्रेग्‍नेंसी का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info