healthplanet.net

Posted on

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए खाने में शामिल करें ये पदार्थ-

आंवला
आंवला की तासीर ठंडी होती है । और यह आपके पेट को अंदर से साफ करता है। साथ ही किसी भी प्रकार के अनपच को भी ठीक करता है। आंवला खाने से आपका पेट अंदर से ठंडा रहता है । और यह हेयर फॉल को भी कम करने में मदद करता है।

दही
दही पेट को ठंडा रखने के लिए सबसे उपयोगी माना जाता है खाने के बाद थोड़ी सी दही खा लेने से किसी भी प्रकार का मसालेदार खाना आपके पेट में आसानी से बच सकता है इसलिए हमेशा आप जब भी कुछ मसालेदार खाएं तो खाने के बाद दही को जरूर खाएं।

केला
पेट की गर्मी को शांत करके उसे ठंडा रखने में केला बहुत मदद करता है। केले के पोटेशियम की मात्रा पेट में बनने वाले एसिड को नियंत्रित करती है और केले का पीएच तत्व एसिड को कम करता है। इसके अलावा केला, पेट में एक चिकनी पर्त बना देता है जिससे एसिडिटी में कमी आती है, केले का फाइबर पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।


पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के आसान तरीके ( Easy Ways to Quickly Reduce Stomach Heat-

पैरों को ठंडे पानी में रखें (Cold foot bath)

अगर आपको स्टमक हीट जैसा महूस हो रहा है, तो इस स्थिति में सबसे पहले अपने पैरों को ठंडे पानी में रखें। पैरों को ठंडे पानी में रखने से आपको तुरंत आराम मिलता है। इसके लिए एक बाल्टी लें। इसमें पानी भरें और थोड़े से बर्फ के टुकड़े डालें। अब इसमें अपने पैरों को कुछ समय के लिए डाल दें। करीब 20 मिनट तक इसमें अपने पैरों को डुबोकर रखें। अधिक ठंडक पाने के लिए आप इसमें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिल सकती है।

सितली ब्रीथ (Sitali breath)

पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए शितली ब्रीथ करें। यह शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ दिमाग को भी शांत करता है। इस योग को करने के लिए योग मैट पर आराम से बैठ जाएं। अब अपनी जीभ बाहर निकालें और बाहरी किनारों को मोड़ते हुए अंदर की ओर रोल करें। अगर आप अपनी जीभ को रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो लिप्स की मदद ले सकते हैं। अब इस मुद्रा में रहते हुए धीरे-धीरे सांस लें। इस योग का अभ्यास करीब 5 मिनट तक करें। इससे पेट की गर्मी कम होगी।

पेपरमिंट (Peppermint)

पेपरमिंट में हाई मेन्थॉल होता है, जिसकी वजह से यह शीतलन गुणों से भरपूर होता है। इससे आपको तुरंत ठंडक मिलती है। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप पुदीने की गर्म या ठंडी चाय पी सकते हैं। इससे आपको गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

पेट पर लगाएं एलोवेरा जेल (Apply Aloe vera )

पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए पेट पर एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसके अलावा यह शरीर को ठंडा रखने में भी आपकी मदद करता है। इससे पेट की गर्मी कुछ ही समय में ठीक हो सकती है। अगर आप एलोवेरा की ताजी पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बेहतर रिजल्ट प्राप्त हो सकता है।

मेथी के बीजों से तैयार ठंडा पानी

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए मेथी के बीजों से तैयार ठंडे पानी का सेवन करें। इससे पेट की गर्मी से तुरंत राहत मिल सकती है। इस पानी को तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी में मेथी को डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को पिएं। इसके अलावा मेथी के बीजों को पानी में उबालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। बाद में जरूरत पड़ने पर इसे पिएं। इससे पेट की गर्मी दूर होगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info