healthplanet.net

Posted on

विटामिन ए, बी विटामिन्स, विटामिन सी और विटामिन इ को आंखों के लिए लाभदायक माना जाता है.

विटामिन ए: विटामिन ए को रेटिनॉल भी कहा जाता है. इसे आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना गया है. विटामिन ए को आप शकरकंदी, गाजर, रेड पेपर, कददू, ऑरेंज, हरी सब्जियों, कॉड लिवर ऑयल आदि से प्राप्त कर सकते हैं.

बी विटामिन्स: बी विटामिन्स वॉटर सॉल्युबल विटामिन्स हैं, जो सेल मेटाबॉलिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसा माना गया है कि विटामिन B3 को कम लेने से ग्लूकोमा की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे ही विटामिन बी1 लेने से ड्राई आई डिजीज के लक्षण कम होते हैं. बी विटामिन्स के अच्छे स्त्रोत हैं दालें, बीन्स, फिश, हरे मात्र, दही, दूध, बादाम, हरी सब्जियां, अंडे आदि.

विटामिन सी: विटामिन सी आंखों को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है. यही नहीं, यह कोलेजन के उत्पादन में भी जरूरी है. कोलेजन कॉर्निया और स्क्लेरा के स्ट्रक्चर को बनाए रखने में मदद करता है. ब्रोकोली, आलू, खट्टे फल जैसे संतरा, स्ट्रॉबेरीज आदि इस विटामिन के अच्छे स्त्रोत हैं.

विटामिन इ: विटामिन इ सबसे अच्छा विटामिन है जो धीरे-धीरे आंखों की रोशनी में सुधार करता है. विटामिन इ एक एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो फ्री रेडिकल्स से आंखों को डैमेज होने से बचाता है. विटामिन ए को आप कुकिंग ऑयल्स जैसे सनफ्लावर ऑयल, सोयाबीन ऑयल और मूंगफली, पालक, कददू, आम, कीवी, ब्लैकबेरी आदि से प्राप्त कर सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info