Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल -
अरबी
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए युक्त चीजें खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए डाइट में अरबी को शामिल कर सकते हैं। अरबी में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की समस्या में आराम मिलता है।
आंवला
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप डाइट में आंवले को भी शामिल कर सकते हैं। इसमें आयरन, विटामिन-सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
बादाम
कहते हैं कि बादाम खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही दिमाग तेज होता है। वहीं, बादाम खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसके लिए रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत और आंखो के लिए फायदेमंद होते हैं।
मछली
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में मछली को जरूर शामिल करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आंखों के लिए वरदान साबित होता है। इसके लिए सप्ताह में कम से कम दो बार मछली का सेवन करें।
गाजर
गाजर में विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए डाइट में गाजर को जरूर एड करें। आप गाजर का हलवा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं। इनमें पाए जाने वाले विटामिन आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। विटामिन सी आंखों को मजबूत बनाता है। अगर आप रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी कमजोर आंखें पहले की तरह मजबूत हो सकती हैं।
खट्टे फल एवं फ्रूट
अपने आहार में संतरे, अंगूर, नींबू और जामुन जैसे फलों को शामिल करने से आपकी आंखें और पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। खट्टे फलों में विटामिन सी और विटामिन ई पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
नट्स
ड्राई फ्रूट और नट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। विटामिन ई कई ऐसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हर एक को यह सब का सेवन करना चाहिए।
अंडे का सेवन
अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें न केवल अमीनो एसिड होता है बल्कि सल्फर लेक्टिंस ल्यूटिन सिस्टीन और विटामिन बी 2 भी होता है। अंडा खाना आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
बीन्स
बीन्स में बायोफ्लेवोनोइड्स और जिंक भरपूर मात्रा होता है जो आंखों के रेटिना को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसको अपनी डाइट में शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।
अखरोट और सूरजमुखी के बीज का करें भरपूर सेवन
अखरोट और सूरजमुखी के बीज 3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होते हैं। विटामिन ई हमारी आंखों को मजबूत बनाता है। अगर आप दोनों का रोजाना सेवन करते हैं तो आंखों की समस्या आसानी से ठीक हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |