Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सूजी हुई आंखों के पीछे हो सकते हैं ये 8 कारण-
1. आप रात में ठीक से सोई नहीं
यह सभी जानते हैं, कि अगर रात में नींद न पूरी हो, तो असर आपकी आंखों पर भी दिखता है। सुबह उठने पर आपकी आंखें सूजी हुई दिखती हैं, खासतौर पर अगर आप तनाव में हैं। जब आप स्ट्रेस में होते हैं, तो आप अपने अधिवृक्क ग्रंथियों (Adrenal Glands) से कोर्टिसोल छोड़ते हैं, और इससे शरीर में नमक का संतुलन बदल जाता है। क्योंकि आपका नमक का संतुलन बिगड़ जाता है, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है और आप फूल जाते हैं।
2. एलर्जी का मौसम
सूजी हुई आंखें मौसमी एलर्जी से जुड़ा एक सामान्य लक्षण है। जब आपको एलर्जी होती है, तो आपका शरीर हिस्टामाइन को आपके सिस्टम में छोड़ कर फुल-ऑन अटैक मोड में चला जाता है। कुछ मामलों में, जब हिस्टामाइन त्वचा में रिलीज होता है, तो यह सूजन जैसी प्रतिक्रिया का कारण बनता है, खासकर आंखों के आसपास।
3. पीरियड्स के दौरान
आप PMS को दोष दे सकती हैं! आपके मासिक चक्र के दौरान आपके शरीर के बाकी हिस्सों में सूजन की तरह, हार्मोन के उच्च स्तर के कारण आंखें के आसपास भी पानी भरने की वजह से सूजन आ सकती है। जैसे पीरियड्स के दौरान पेट फूलता है, वैसे ही आंखों में भी सूजन आ सकती है, जो कुछ दिन में अपने आप चली जाती है।
4. रोने के कारण
काफी देर तक रोने की वजह से भी आंखों के आसपास सूजन आ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रोने की वजह से आपकी आंखों के lacrimal glands को आंसू बनाने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जब यह ग्लैंड आंसू बहा रहा होता है, तो आंसू नमकीन कम और पानीदार ज़्यादा होते हैं। इन आंसुओं और आसपास के ऊतकों के बीच नमक की सांद्रता में अंतर के कारण पलकों में कुछ सूजन आ जाती है।
5. ज़्यादा ड्रिंक कर लेने से
आंखें काफी नाज़ुक होती हैं, डाइट में ज़रा से भी बदलाव का असर इन पर पड़ता है। उदाहरण के लिए, शराब आपके शरीर को डीहाइड्रेट कर सकती है और साथ ही आंखों में ड्राइनेस पैदा कर सकती है। जो लोग बहुत अधिक नमकीन खाद्य पदार्थ खाते हैं, उनकी आंखों के आसपास पानी भर सकता है, जिससे उन्हें थोड़ी सूजन हो जाती है।
6. आपको थाइरॉयड है
आमतौर पर आंखों के आसपास सूजन आना गंभीर समस्या नहीं होती, लेकिन कई बार बड़ी बीमारी का जोखिम हो सकता है। कुछ तरह के हाइपर-थायरॉयडिज़्म के मरीज़ों की आंखों के आसपास की चर्बी मोटी हो जाती है, जिससे आंखें सूजी हुई लगती हैं। सूजी हुई पलकें ल्यूपस, डर्माटोमायोसिटिस और अन्य संयोजी ऊतक रोगों में भी देखी जा सकती हैं।
7. ज़ुकाम की वजह से
जब आप ज़ुकाम होने की वजह से बीमार होते हैं, तो आपकी आंखों में भी सूजन आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके चेहरे से तरल पदार्थ निकालने वाली गुहाएं, साइनस कंजेशन की वजह से बंद हो जाती हैं, जिससे आंखें सूजी हुई दिखती हैं।
8. आपकी फिज़िकल एक्टिविटी कम है
अगर आप दिन में बहुत कम हिलते हैं, तो आपके शरीर में पानी के जमाव की दिक्कत हो सकती है। अगर आप बीमार हैं, या चोटिल हैं, खासतौर पर किसी वजह से ज़्यादा लेटे रहते हैं, तो आपके चेहरे पर पानी जमा हो सकता है। ऐसे में कुछ देर सीधे भी बैठें, ताकि पानी शरीर से बाहर भी निकले। इसके अलावा रोज़ाना ज़्यादा से ज़्यादा चलें और एक्सरसाइज़ करें ताकि बल्ड सर्क्यूलेशन अच्छा रहे और शरीर में पानी न जमा हो। खासतौर पर चेहरे पर जिससे आंखे भी पफी हो जाती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |