healthplanet.net

Posted on

आंखों में देसी घी लगाने के फायदे -

1. आंखों का दर्द दूर करे

कई लोगों को दिनभर की थकान और कामकाज के बाद आंखों में दर्द की परेशानी होने लगती है। आंखों में दर्द के कारण सिरदर्द और भारीपन की दिक्कत भी महसूस होने लगती है। ऐसे में आप आंखों की कमजोरी और थकान दूर करने के लिए देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले आप देसी घी हथेली में लेकर उंगलियों के मदद से आंखों के आसपास सर्कल बनाकर मसाज करें। इससे आंखों का दर्द और कमजोरी दूर हो सकती है।

2. आंखों में जलन और सूजन

आंखों में जलन और सूजन को दूर करने के लिए आप आंखों में घी लगा सकते हैं। देसी घी में विटामिन ए, डी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स और पोटैशियम पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और जलन को दूर कर सकता है। इसके लिए आप आंखों के पास घी लगाकर मालिश करने से सूजन दूर हो सकती है।

3. डार्क सर्कल्स कम करे

डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर करने के लिए आप आंखों में देसी घी लगा सकते हैं। इससे आंखों की आसपास ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और डार्क सर्कल्स की परेशानी दूर हो सकती है। इससे आपके आंख सुंदर नजर आते हैं। इसके अलावा आप रात को भरपूर नींद भी लें। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

4. रोशनी बढ़ाने के लिए उपयोगी

आज के समय में अधिक देर तक कंप्यूटर और मोबाइल फोन चलाने के कारण लोगों की आँखों की रोशनी कमजोर होती जा रही है। ऐसे में धीरे-धीरे आंखों कमजोर होने लगते हैं और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होने लगती है। ऐसे में देसी घी से मसाज करने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है और साथ ही मांसपेशियों को आराम मिलता है।

5. आँखों के आसपास रैशेज

बारिश के मौसम में आंखों या स्किन पर रैशेज की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन रैशेज और एलर्जी को दूर करने के लिए आप आंखों के आसपास देसी घी लगा सकते हैं। इससे ये रैशेज कम हो सकते हैं या खत्म हो सकते हैं। आंखों खूबसूरत नजर आती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info