Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अलसी का पानी पीने से कम होती है पेट की चर्बी, जानें इसे बनाने का तरीका और अन्य फायदे
अलसी के बीज का पानी पीने से वजन कम करने के साथ-साथ कई बीमारियों में फायदा मिलता है, जानें अलसी का पानी पीने के फायदे।
अलसी को सेहत के लिए बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। अलसी में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन व कई अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आज के समय में गलत खानपान और खराब जीवनशैली के चलते लोगों में मोटापे की समस्या बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। वजन कम करने के लिए और मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए भी अलसी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अलसी के बीज के फायदों के बारे में तो आपने सुना या पढ़ा होगा लेकिन क्या आप अलसी के बीज का पानी पीने के फायदे के बारे में जानते हैं। अलसी के बीज का पानी (Flax Seeds Water Benefits) पीने से आपकी कई समस्याएं दूर होती हैं और वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। आइये विस्तार से जानते हैं अलसी के बीज का पानी पीने के फायदे और इसका सही तरीका।
अलसी के बीज का पानी पीने के फायदे (Flax Seeds Water Benefits in Hindi)
अलसी के बीज फाइबर का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण मौजद होते हैं जो शरीर की कई गंभीर समस्याओं में बहुत उपयोगी होते हैं। अलसी का पानी पीने से आपको वजन कम करने के साथ ही डायबिटीज की समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटी डायबिटिक गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे लोग जिनके पेट और कमर के आसपास चर्बी जमा हो गयी है उनके लिए भी अलसी का पानी बहुत फायदेमंद होता है। अलसी के बीज का पानी पीने से सेहत को मिलने वाले कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।
1. डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद अलसी का पानी (Flax Seeds Water Benefits For Diabetes)
असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में डायबिटीज की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज में मरीजों को अलसी का पानी पीने से कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन आपके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है और शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित रखता है। अलसी के बीज का पानी रोजाना सुबह में पीने से आपके शरीर का चयापचय भी ठीक रहता है।
2. ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद अलसी का पानी (Flax Seeds Water For Blood Pressure in Hindi)
शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए अलसी के बीज का पानी बहुत फायदेमंद होता है। अलसी में मौजूद गुण हार्ट को हेल्दी रखने में बहुत उपयोगी होते हैं। अलसी के बीज का पानी रोजाना सुबह के समय पीने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है बल्कि दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
3. वजन कम करने के लिए अलसी के बीज का पानी (Flax Seeds Water For Weight Loss)
वजन कम करने के लिए अलसी के बीज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण पेट और कमर के आसपास मौजूद चर्बी को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। वजन कम करने के लिए और मोटापे की समस्या से निजात पाने के लिए अलसी के बीज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है।
4. कोलेस्ट्रॉल कम करने में उपयोगी (Flax Seeds water Lower Cholesterol)
अलसी के बीज का पानी पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में बहुत फायदा मिलता है। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व हृदय से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम करने और कोलेस्ट्रॉल का स्तर सुधारने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
अलसी के बीज का पानी पीने का तरीका (How To Consume Flax Seeds Water?)
अलसी के बीज का पानी रोजाना सुबह में खालीपेट पीना बहुत फायदेमंद होता है। आप अलसी के बीज का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच अलसी के बीज लेकर उसे एक गिलास पानी में भिगो दें। अब इसे रात भर भिगो कर रखें और सुबह के समय इस पानी को चान कर दूसरे गिलास में लें। इसमें आप नींबू का ताजा रस मिलकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा नियमित रूप से कुछ दिनों तक करने पर ही आपको फर्क दिखने लगेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |