Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Guava Side Effects: ज्यादा अमरूद खाने से हो सकते हैं नुकसान, कई बीमारियों को दे सकता है दस्तक
अगर आपकी सर्जरी होनी है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही अमरूद खाएं.
सर्दियों की धूप में बैठकर अमरूद (Guava) खाने का अपना अलग ही ज़ायका होता है. यह सस्ता और सर्दियों में आसानी से मिलने वाला देसी फल है और गुणों के मामले में भी बहुत ही बढ़िया माना जाता है. वेबमेड के मुताबिक, अमरूद में विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो डायरिया, पीरियड क्रैम्प, गम डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर, घुटने में दर्द, हार्ट डिजीज, मोटापा, यहां तक की स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद (Benefits) होता है. अमरूद में विटामिन ए और ई पाया जाता है जो आंखों लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद लाइकोपीन नाम का फाइटो न्यूट्रिएंट्स शरीर को कैंसर और ट्यूमर के खतरे से बचाता है. अमरूद में बीटा कैरोटीन भी होता है जो शरीर को त्वचा से जुड़ी बीमारियों से बचाता है. कई फायदों से भरपूर इस फल को अगर अधिक मात्रा में खाया जाए तो इसके नुकसान (Side Effects) भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि अधिक अमरूद खाने के क्या क्या नुकसान हो सकते हैं.
अमरूद खाने के नुकसान
पेट की समस्या
ज्यादा अमरूद खाने से सूजन, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो ज्यादा अमरूद का सेवन न करें. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे ज्यादा अमरूद खाने से पेट खराब हो सकता है.
शुगर लेवल का स्तर मैनेज करने से 4 पर आ जाता हैDaibeto Care
प्रेग्नेंसी के समय
गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अमरूद का सेवन सावधानी से करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को अमरूद के पत्ते की चाय या अमरूद के सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही खानी चाहिए.
सर्दी खांसी में
अगर किसी को ठंड या सर्दी-खांसी की ज्यादा परेशानी है, तो ऐसे में अमरूद कम खाएं, क्योंकि अमरूद की तासीर ठंडी होती है और इससे ठंड लग सकती है.
डायबिटीज में
अमरूद ब्लड शुगर लो करता है ऐसे में जिन्हें डायबिटीज की समस्या उन्हें अधिक अमरूद नहीं खाना चाहिए.
सर्जरी के पहले
अगर आपकी सर्जरी होनी है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही अमरूद खाएं. क्योंकि अमरूद ब्लड प्रेशर को लो करता है जिससे ब्लीडिंग अधिक होने की संभावना होती है.
किडनी की समस्या
अमरूद के पत्ते के सेवन से खून की कमी यानी एनीमिया, सिरदर्द यहां तक कि किडनी की भी समस्या हो सकती है. अगर अमरूद को ध्यान और सावधानी के साथ खाया जाए तो अमरूद के नुकसान से बचाव हो सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |