Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कोहनी और घुटनों का कालापन घरेलू नुस्खों से करें दूर
यूटिलिटी डेस्क. डेड स्किन, धूप में ज़्यादा रहने व हार्मोन्स में असंतुलन के कारण से कोहनी और घुटनों पर कालापन आ जाता है। इसे हटाना आसान है। आयुर्वेद में ऐसे कई नुस्खे बताए गए हैं जिनसे ये कालापन दूर किया जा सकता है। जानिए कैसे दूर करें कालापन
1. खीरा : खीरे को स्लाइस में काट लें और 15 मिनट तक कोहनी और घुटने पर रगड़ें। फिर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धो लें। रोज़ करें, तो कोहनी का कालापन दूर किया जा सकता है।
2. नींबू और बेकिंग सोडा : नींबू में एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ ही विटामिन 'सी' भी होता है, जो त्वचा के रंग को सुधारता है। बेकिंग सोडा कालेपन को मिटाने के लिए 'क्लिंजर' की तरह काम करता है। नींबू को दो फाकों में काटकर, उस पर एक चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें। कोहनियों और घुटनों पर एक मिनट तक रगड़ें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।
3. दूध और एलोवेरा : एलोवेरा में एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। दूध और एलोवेरा का मिश्रण बनाकर त्वचा पर लगाएं। रात-भर छोड़ दें, सुबह धो लें। यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुधार देगा।
4. आलू : आलू का रस रोज़ाना लगाने से कालेपन से छुटकारा पाया जा सकता है। यह त्वचा को नर्म भी बनाता है। आलू को कस लें और उसके रस को त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। इसके बाद मॉइश्चराइज़र लगाएं।
5. हल्दी : एक चम्मच दूध में थोड़ा हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे घुटने व कोहनियों पर लगाएं। थोड़ी देर मसाज करने के बाद सूखने के लिए छोड़ दें। गर्म पानी से धो लें। मिश्रण में थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।
6. नारियल तेल : नहाने के बाद नारियल का तेल लगाएं। दो-तीन मिनट हल्के हाथों से मसाज करने के बाद इसे छोड़ दें ताकि त्वचा तेल को सोख लें।
7. शहद : शहद त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइश्चराइजर की तरह कार्य करता है। दो चम्मच शहद में आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। मृत त्वचा पर इसे लगाएं। 20-30 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
| --------------------------- | --------------------------- |