healthplanet.net

Posted on

घुटनों को मजबूत करने वाले आहार (healthy diet for strong knees)
1. ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर मछली

घुटनों की मजबूती के लिए ओमेगा -3 फैटी एसिड युक्त आहार का सेवन करें। यह एक पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही यह आपके घुटनों को मजबूत कर सकता है। इतना ही नहीं, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार मस्तिष्क के कार्य में सुधार करने में असरदार है। साथ ही यह शरीर की अन्य परेशानी जैसे- हृदय रोग, डायबिटीज और अन्य बीमारियों के जोखिम को कम करता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर आहार- ट्यूना, सैल्मन, ट्राउट, हलिबूट और सार्डिन में इत्यादि मछली होती हैं।

2. नट्स और बीज

अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं, तो आप नट्स का सेवन करें। नट्स के सेवन से आपके घुटनों को मजबूती मिलती है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर रूप से होता है। घुटनों की मजबूती के लिए आप रोजाना अखरोट, बादाम, अलसी, चिया सीड्स या पाइन नट्स इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

3. कलरफुल फ्रूट्स

घुटनों की मजबूती के लिए अपने आहार में कलरफुल फ्रूट्स को शामिल करें। कलरफुल फ्रूट्स कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर की सूजन को कम करने में महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो घुटनों को मजबूत कर सकते हैं। कलरफुल फ्रूट्स में आन सेब, बेरीज, संतरा, तरबूज जैसे फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं।

4. ऑलिव ऑयल

कमजोर घुटनों को मजबूत करने के लिए सोयाबीन या फिर रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करने से बेहतर है, आप ऑलिव ऑयल का सेवन करें। ऑलिव ऑयल के सेवन से शरीर की सूजन कम होती है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो घुटनों की समस्याओं से राहत दिला सकता है।

5. दाल और बीन्स

बीन्स और दाल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक खनिजों का एक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। काली बीन्स, दाल, छोले, और सोयाबीन जैसे आहार को डाइट में शामिल करने से आपके घुटनों को मजबूती मिल सकती है।

6. लहसुन और जड़ वाली सब्जियां

लहसुन, प्याज, अदरक और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस तरह के आहार का सेवन करने से घुटने मजबूत हो सकते हैं। साथ ही यह गठिया और अन्य जोड़ों के दर्द के लक्षणों को कम करने में प्रभावी होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info