healthplanet.net

Posted on

पेट और कमर की चर्बी कम कैसे करें

व्यस्त जीवन के चलते अक्सर व्यक्ति अपनी फिटनेस का कुछ ख़ास ध्यान नहीं दे पाते है। लेकिन आपको यह भी समझना होगा आप अपना काम परफेक्ट तरीके से तभी कर पाएंगे जब आप पूरी तरह से स्वस्थ होंगे। मोटापा कम करने के लिए व्यक्ति जिम में जाकर घंटों तक पसीना बहाकर मेहनत करते है, डाइटिंग करते है और कुछ लो अपना मोटापा घटाने के लिए दवाइयों का भी सहारा लेते है। जबकि मोटापा कम करने, अपने पेट और कमर की चर्बी घटाने के लिए आपको इतना कुछ करने की जरूरत नहीं है।

आपको केवल सही डाइट लेनी होगी। इसी से आप अपना वजन कम कर सकते है और अपने पेट और कमर की चर्बी को कम कर सकते है। जब आप अपने पेट और कमर की चर्बी कम करन करेंगे तो शुरू में केवल 2-4 किलो वजन कम हो जाता है लेनिक बाद में वजन कम नहीं होता। इसी कारण आपको हर बार अपना डाइट चार्ट पहले के मुकाबले और ज्यादा हार्ड बनाना चाहिए

पेट पर चर्बी जमा होने के कारण

पेट की चर्बी बढ़ने से कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे – खाने खाते समय इर्रिटेटिंग होना, सोने में परेशानी होना, चलने पर साँस फूलना, आदि। यहाँ हम आपको पेट की चर्बी बढ़ने के सबसे बड़े 10 कारण बताने जा रहें है। पेट की चर्बी बढ़ने के 10 कारण निम्न प्रकार है –

मीठे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन – अगर आप मीठे खाद्य पदार्थो जैसे – मिठाई, जलेबी, गुड़, आदि का अधिक मात्रा में सेवन करते है तो यह आपके मोटापा बढ़ने सबसे बड़ा कारण है। यदि आप अधिक मोटे है तो आपको मीठे खाद्य पदार्थो का पूरी तरह से त्याग करना होगा। इसी के साथ आपको मीठे पेय पदार्थो जैसे – पेप्सी, थम्सअप, शिकंजी, फ्रूटी आदि का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका पेट मोटा होने लगेगा। इसी प्रकार आपके मीठा खाने- पीने से आपके पेट की चर्बी बढ़ेगी और इसी तरह मीठे खाद्य व पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना आपका मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है।
शराब का सेवन – पेट की चर्बी बढ़ने का सबसे बड़ा दूसरा कारण शराब है।
ट्रांस फैट – ट्रांस फैट एक ऐसी चीज है जो आपके मोटापे को और अधिक बढ़ता है। ट्रांस फैट से हार्ट की समस्या, किडनी की समस्या, डायबिटीज की समस्या और बीपी आदि की समस्या होने लगती है। ट्रांस फैट में बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, पिज़्ज़ा, डालडा, रिफाइंड, पैक्ड फ़ूड और अन्य फ़ास्ट फ़ूड आते है। इसके अलावा केक, पेस्ट्री, समोसा आदि आते है। ये सभी चीजे हालांकि सभी व्यक्ति बड़े ही चाव के साथ खाते है और यह खाना आपके लिए बहुत ही हानिकारक है और इन्हें खाने से काफी साड़ी बीमारियों के शिकार हो सकते है।
इनैक्टिविटी – इनैक्टिविटी भी मोटापा बढ़ाने का एक बड़ा कारण है। ऐसे पुरुष एवं महिलाएं जो निठल्ले पड़े रहते है और कोई काम नहीं करते, कोई एक्सरसाइज नहीं करते, और प्रोसेस्ड फ़ूड का सेवन करते है उनके पेट की चर्बी बढ़ने लगती है, इनैक्टिविटी को इसका मुख्य कारण कहा जा सकता है।

कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज

जानकारी के लिए बता दें चर्बी सबसे ज्यादा पेट पर जमा होती है। अगर आप अपन पेट और कमर की बढ़ी हुई चर्बी की समस्या से परेशान है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यहाँ हम आपको मोटापा कम करने से सम्बंधित जानकारी देने जा रहें है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आप अपनी एक्टिविटीज में एक्सरसाइज को शामिल कर सकते है। एक्सरसाइज करने से आपको चर्बी घटाने में सहायता मिलेगी। जितनी आधी आप एक्सरसाइज करेंगे उतना ही जल्दी आप अपना मोटापा कम कर सकेंगे।

माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज
सबसे पहले पुश-अप्स की पोजीशन में आ जाएँ।
इसके बाद अपने कोर मसल्स को टाइट करके रखें और कमर को भो सीधा रखें।
अब दाएं घुटने को छाती के जितना अधिक पास ले जा सकते है, उतना पास ले जाएँ।
इसके बाद दाएं घुटने को वापस ले जाएँ और बाएं घुटने को इसी तरह छाती के पास लाएं।
इस प्रकार तेज-तेज साइकिल चलाने की कोशिश करें।


बर्पी एक्सरसाइज
बर्पी एक्सरसाइज करने के लिए स्क्वाट की पोजीशन में आएं। यानि अपने हाथो को जमीन पर रखने की पोजीशन में आएं। अपनी बाहों को फैलाए हुए, अपने पैरों को एक विस्तारित तख़्त स्थिति में वापस लाएं।
अपनी हथेली पर भार डालते हुए पैरों को पीछे की और किक करें और फिर पुश-अप्स की पोजीशन में आएं।
लेकिन इस बीच आपकी कमर नहीं झुकनी चाहिए।
एक पुश-अप करें और मेंढक की पोजीशन में आ जाएँ।
अब अपने दोनों हाथो को ऊपर की और करें और ऊँचा कूदने की कोशिश करें।


स्क्वाट ट्विस्ट एक्सरसाइज
सबसे पहले अपने पैरों को हिप-चौड़ाई से अलग करके खड़े हों और उसके बाद स्क्वाट करें।
ध्यान रहें कि आपकी थाइज जमीन के समानान्तर होनी चाहिए।
ऊपर की और जम्प करें और अपने शरीर को 90 डिग्री दाहिनी तरफ मोड़ें।
अपने पैरों को जमीन पर रखें और जम्प करें और वापस सेंटर की और घुमायें।
सेंटर में आते ही स्क्वाट में नीचे वापस आएं।
अब इस प्रक्रिया और दूसरी और से फिरसे दोहराएं।


साइड बेंड्स विथ वेट एक्सरसाइज
सबसे पहले डंबल का एक सेट लें।
दोनों हाथो में एक-एक डंबल लेकर खड़े हो जाएँ।
इस दौरान आपकी दोनों हथेलियां अंदर की और मुड़ी होनी चाहिए।
अपने पैरों को कन्धों की चौड़ाई के साथ जमीन पर रखें।
अपनी कमर को सीधा रखें और नजरे सामने की और रखें।
अब जितना हो सकें दाईं तरफ झुकें।
अब वापस आएं।
और बिना रुके इसके बाद बाईं और झुकें।



अगर आप अपना वजन घटना चाहते है तो आपको सुबह उठकर खाली पेट शुद्ध पानी पीना चाहिए।
पीतल के बर्तन में रातभर रखा हुआ पानी सुबह उठकर पीना बहुत ही लाभदायक होता है।
खाली पेट पानी पीकर चलने और कसरत करने से शरीर की नसों को ऊर्जा प्राप्त होती है और मन प्रफुल्लित होता है।
नींबू पानी और ग्रीन टी वजन घटाने के लिए काफी उपयोगी है।
पका हुआ नींबू शहद के साथ मिलाकर पीने या चाटने से भी वजन कम होता है।
एसिडिटी न हो तब- रात को हल्दी वाला दूध (बिना मलाई वाला) पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
नाश्ते से पहले सुबह या दोपहर में खाने के 2 -3 घंटे बाद नींबू और ग्रीन टी का सेवन करने से वजन घटाने में सहायता मिलेगी।
आमला, त्रिफला और हरड़े दाँत और पेट के लिए उत्तम होते है।
नींबू का रस, पानी और नमक – 1 नींबू का रस 250 मिलीलीटर पानी में मिलाएं, स्वादानुसार नमक डालें और सुबह शाम 1-2 महीने तक रोजाना पिए। इससे मोटापा कम होगा।
तुलसी के पत्ते और पानी – 10 मिलीलीटर तुलसी पे पत्तो के रस को 100 मिलीलीटर पानी में मिलाकर पीने से शरीर का ढीलापन और चर्बी नष्ट होती है।
छाछ, कालानमक और अजवाइन – छाछ कालानमक और अजवाइन मिलाकर पीने से पेट की चर्बी कम होती है।
मूली के बीज, शहद और पानी – मूली के बीजों के चूर्ण को 3-6 ग्राम शहद में पानी के साथ मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।



solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info