Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अनुलोम विलोम प्राणायाम के नुकसान
किसी भी प्राणायाम से शरीर को कोई भी हानि नहीं पहुंचता या इससे कोई भी नुकसान नहीं होता। इसी तरह अनुलोम विलोम प्राणायाम से भी शरीर को कोई भी नुकसान नहीं होता। यह नुकसान तभी करता है जब हम कुछ सावधानियों को नहीं मानते और गलत तरीके से इस प्राणायाम को करते हैं। हमें इस प्राणायाम को करने से पहले कुछ सावधानियों का भी ध्यान रखना जरूरी है नहीं तो यह प्राणायाम हमारे लिए नुकसान दायक हो सकता है। अनुलोम विलोम के अभ्यास के दौरान बरतें ये सावधानियां।
तो आइए जानते हैं अनुलोम विलोम प्राणायाम करने से पहले हमें किन-किन सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए।
अनुलोम विलोम में सावधानियां
अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के तुरंत बाद ही आपको नहीं नहाना चाहिए।
इस प्राणायाम को करने के तुरंत बाद आप आहार ग्रहण ना करें।
इस प्राणायाम को करने के तुरंत बाद चाय कॉफी शराब और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन ना करें।
इस प्राणायाम को करने से पहले आप 3 या 4 घंटे तक खाली पेट रहे।
इस प्राणायाम को बहुत जोर जोर से और बहुत जल्दी-जल्दी ना करें। आपको धीरे-धीरे और सहजता पूर्वक करना चाहिए।
शुरुआती दिनों में हैं आप लोग कुंभक पर ज्यादा ध्यान ना दें, और बिना जाने सास को रोकने का प्रक्रिया ना करें।
जो लोग बहुत कमजोर है या किसी बीमारी की वजह से उन्हें कमजोरी आ गई है वह लोग इस प्राणायाम को ना करें या करना चाहे तो डॉक्टर के सलाह से ही करें।
अगर इसे करते समय आपको कोई समस्या हो या सांस लेने में प्रॉब्लम हो रहा हो तो आप इसे तुरंत रोक दें और आराम करें। इसे दोबारा से ना करें।
अगर आप इसे पहली बार कर रहे हैं तो आप इसे किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेकर करना चाहिए।
अगर आप इसे पहली बार कह रहे हैं तो शुरुआत में इसे लंबे समय तक ना करें। पहले कुछ दिनों में 1 से 3 मिनट तक करके देखें और फिर धीरे-धीरे समय को बढ़ाएं।
आपको कोई दिल की बीमारी है तो आप इस प्राणायाम को ना करें या करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें।
अगर आप कोई सर्जरी करके आए हैं तब भी इस प्राणायाम को ना करें कुछ समय बीतने के बाद डॉक्टर के सलाह से ही करें।
अगर आपने कोई साफ संबंधित समस्या है या आप को सांस लेने में कोई समस्या है तो आप इस प्राणायाम को ना करें और अगर आवश्यक हो तो आप डॉक्टर के सलाह से ही करें।
जिन लोगों में एनीमिया की समस्या है या बार बार चक्कर आते हैं वह लोग इस प्राणायाम को ना करें या फिर डॉक्टर की सलाह से शुरुआत में बहुत धीरे से और बहुत कम समय के लिए ही करें।
| --------------------------- | --------------------------- |